Home rss business hindi निफ्टी 50 में एंट्री को तैयार BSE, 6 साल में 5100% से...

निफ्टी 50 में एंट्री को तैयार BSE, 6 साल में 5100% से ज्यादा चढ़ गए शेयर, 2 बार दिया है बोनस शेयर का तोहफा

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • BSE के शेयर 30 सितंबर से निफ्टी 50 इंडेक्स में एंट्री के लिए तैयार हैं
  • एक्सचेंज के शेयर मंगलवार को 3% से अधिक चढ़कर NSE पर 3200 रुपये पर बंद हुए
  • 6 साल में BSE के शेयर 5100% से ज्यादा चढ़ गए हैं

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के शेयर मंगलवार को NSE में 3 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 3200 रुपये पर बंद हुए हैं। BSE के शेयर बुधवार 30 सितंबर से बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स में एंट्री के लिए तैयार हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की सेमी-एनुअल इंडेक्स रीबैलेंसिंग के तहत यह विप्रो को रिप्लेस करेंगे। BSE के शेयरों में पिछले 6 साल में 5100 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। बीएसई अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है।

एक्सिस कैपिटल का अनुमान, इंडेक्स फंड्स खरीद सकते हैं 15.7 मिलियन शेयर
निफ्टी 50 इंडेक्स में एंट्री से BSE में अच्छी पैसिव बाइंग देखने को मिल सकती है। एक्सिस कैपिटल का अनुमान है कि इंडेक्स फंड्स BSE के करीब 15.7 मिलियन शेयर खरीद सकते हैं, जिससे करीब 657 मिलियन डॉलर का संभावित इनफ्लो होगा। मैक्वेरी ने पिछले हफ्ते आउटपरफॉर्म रेटिंग के साथ BSE का कवरेज शुरू किया है और 4000 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। वहीं, जेफरीज ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के शेयरों को अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है और 2940 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। नुवामा ने पिछले महीने BSE की रेटिंग को डाउनग्रेड करके बाय से होल्ड कर दिया और इसके टारगेट प्राइस को 4090 रुपये से घटाकर 3240 रुपये कर दिया। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।

6 साल में 5100% से अधिक उछल गए हैं BSE के शेयर
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के शेयर 6 साल में रॉकेट सा उड़ गए हैं। BSE के शेयरों में 6 साल में 5100 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। एक्सचेंज के शेयर 1 अक्टूबर 2020 को 60.24 रुपये पर थे। BSE के शेयर 29 सितंबर 2026 को 3200 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो BSE के शेयरों में 2225 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। 3 साल में एक्सचेंज के शेयर 630 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। BSE के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 4446.80 रुपये है। वहीं, 52 हफ्ते का निचला स्तर 2035.10 रुपये है।

2 बार बोनस शेयर दे चुका है BSE
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुका है। BSE ने मार्च 2022 में अपने निवेशकों को 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, एक्सचेंज ने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटे। BSE ने मई 2025 में भी 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, एक्सचेंज ने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर अपने निवेशकों को दिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN