Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार निरहुआ और अपने अफेयर पर बोलीं आम्रपाली, ‘वो बेचारा आदमी मुझे इतनी...

निरहुआ और अपने अफेयर पर बोलीं आम्रपाली, ‘वो बेचारा आदमी मुझे इतनी बार…’

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/29/1200x900/Amrapali_and_Nirahua_1790661113898_F9ZY_1790661118377_pRfp_7b94b21d-1ff7-4782-9eba-23246ce8186f_yNh2.png

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया कि लोगों की सोच के उलट निरहुआ कई बार उन्हें शादी करने की सलाह दे चुके हैं।

भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ और आम्रपाली दुबे का रिश्ता हमेशा चर्चा का विषय रहा है। जहां एक तरफ दोनों पर्दे पर सुपरहिट कपल हैं, वहीं रियल लाइफ में भी उनका नाम अक्सर जोड़ा गया है। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की शादी मनशा यादव से हुई है और उनके दो बेटे भी हैं। भले ही आम्रपाली और निरहुआ को लोगों ने रियल लाइफ कपल का टैग दिया हो, लेकिन इन दोनों ही भोजपुरी सुपरस्टार्स ने हमेशा दोस्ती वाला टैग मेनटेन किया है। बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में आम्रपाली दुबे ने अपने और निहरुआ के रिश्ते पर खुलकर बात की और बताया कि कैसे निरहुआ उन्हें समझा चुके हैं कि वह किसी से शादी कर लें।

ऐसी है आम्रपाली-निरहुआ की केमिस्ट्री

बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे अपनी को-कंटेस्टेंट लव गिल से निरहुआ के साथ उनके रिश्ते पर बात कर रही थीं। आम्रपाली ने बताया कि उनकी निरहुआ से दोस्ती तब हुई जब उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री जॉइन की थी। साल 2014 में आम्रपाली दुबे ने फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से डेब्यू किया था। आम्रपाली दुबे ने बातचीत के दौरान लव गिल को बताया, “आज भी हमारी दोस्ती ऐसी है कि मुझे उन्हें कुछ भी बताने की जरूरत नहीं पड़ती है। मैं बस उनकी तरफ देखती हूं और वह समझ जाते हैं और हंसना शुरू कर देते हैं।”

निरहुआ ने कई बार दी शादी की सलाह

आम्रपाली दुबे ने लव गिल को बताया, “दोस्ती हमेशा बहुत अनफिल्टर्ड होनी चाहिए। लोगों को लगता है कि मैं और वह डेटिंग कर रहे हैं, और वह बेचारा आदमी मुझे यह समझा-समझा कर पागल हो गया है कि मुझे किसी से शादी कर लेनी चाहिए। अब मैं उन्हें कैसे समझाऊं? आदमियों को लगता है कि शादी कर लेना इतना आसान है। वो हमारी तरफ से चीजों को नहीं देखते हैं। हमने अभी तक जो कुछ भी कमाया है, वो सब छोड़कर आगे बढ़ना है। मर्दों को यह शादी कर लेने का आइडिया बहुत आसान लगता है।”

काजल राघवानी ने लगाया था आरोप

बता दें कि इससे पहले जब आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव एक दूसरे रियलिटी शो में एक साथ थे, तब काजल राघवानी ने आम्रपाली पर उन्हें निरहुआ की फिल्म से बाहर करवाने का आरोप लगा दिया था। ‘भोजपुरी बवाल’ में आम्रपाली ने यह भी कहा था कि वह निरहुआ के बच्चों के बहुत करीब हैं। इस सीजन की शुरुआत में आम्रपाली ने यह भी बताया था कि कैसे निरहुआ ने भोजपुरी सुपरस्टार एक्ट्रेस का नाम एक्टर संतोष शुक्ला को बिग बॉस 6 के वक्त सजेस्ट किया था।

जब महाकुंभ में ट्रोल हुईं आम्रपाली

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में आम्रपाली दुबे ने उस बात पर भी जवाब दिया था, जिसके लिए उन्हें और निरहुआ को काफी ट्रोल किया गया था। बात महाकुंभ के वक्त की है, जब दिनेश लाल यादव अपनी पत्नी की बजाए आम्रपाली के साथ संगम नहाने पहुंचे थे। आम्रपाली दुबे ने कहा, “लोग मुझसे इसलिए भी सवाल पूछते हैं क्योंकि मैं संगम में डुबकी लगाने के दौरान निरहुआ जी का हाथ थामे नजर आई थी। किसी ने पूछा कि अगर ये दोनों सिर्फ दोस्त हैं तो उनकी पत्नी वहां क्यों नहीं हैं? लेकिन यह सवाल हमेशा मुझ से ही क्यों पूछा जाता है? मेरा पूरा परिवार वहां पर मौजूद था। यह हमारे लिए एक फैमिली प्लान था।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN