Home LIFESTYLE NEWS HINDI नीता अंबानी के ये 3 साड़ी लुक्स हैं बहुत रॉयल, स्टाइल देख...

नीता अंबानी के ये 3 साड़ी लुक्स हैं बहुत रॉयल, स्टाइल देख लें इंस्पिरेशन

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लाइव हिन्दुस्तान

नीता अंबानी अक्सर एथनिक वियर में नजर आती हैं। किसी भी खास अवसर पर वह साड़ी पहनने का मौका नहीं छोड़ती हैं। आज हम उनके ऐसे ही साड़ी लुक्स शेयर कर रहे हैं जिन्हें देखकर आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 

Nita Ambani saree looks

नीता अंबानी के सुंदर साड़ी लुक्स

नीता अंबानी हमेशा से फैशन और स्टाइल के लिए चर्चा में रहती हैं। कोई खास मौका हो या फिर कोई त्योहार वह अक्सर एथनिक वियर, वो भी खासतौर से साड़ी में ही नजर आती हैं। वह साड़ी को इस तरह से स्टाइल करती हैं कि हमेशा उनका लुक रॉयल ही नजर आता है। वह साड़ी के साथ हमेशा परफेक्ट जूलरी, हेयरस्टाइल और मेकअप को चुनती हैं। जिसकी वजह से हेमशा उन्हें खूबसूरत लुक पाने में मदद मिलती है। अगर आप भी साड़ी में उन्ही की तरह क्लासी और रॉयल लुक पाना चाहती हैं तो उनके कुछ लुक्स से इंस्पिरेशन लें। यहां हम नीता अंबानी के कुछ साड़ी लुक्स लेकर आए हैं। इन लुक्स से कुछ टिप्स लेकर आप भी आने वाले त्योहारों या फिर अपकमिंग वेडिंग सीजन में तैयार हो सकती हैं।

स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन

नीता अंबानी

इस लुक में नीता ने एक बेहद सुंदर साड़ी को पहना है। जो फोटो में देखने पर सिल्क फैब्रिक की दिखाई दे रही है। इस साड़ी के साथ उनका ब्लाउज काफी खास है। ये एक मॉर्डन पैटर्न का ब्लाउज है जिसे ऑफशॉल्डर पैटर्न में बनाया गया है। ब्लाउज के ऊपर की तरफ सीक्वेंस पैटर्न बना है, वहीं साड़ी के बॉर्डर और पल्लू पर बहुत सुंदर हैंडवर्क है। इस सुंदर-स्टाइलिश ब्लाउज में मॉर्डन लुक के लिए हेयर और मेकअप पर खास ध्यान दिया है। नीता ने मॉर्डन लुक के लिए बालों को खुला रखा है और एक सुंदर हरे रंग के स्टोन वाले सेट को कैरी किया है। साड़ी को ओपन पल्लू में ड्रेप किया है और बहुत सुंदर मेकअप से लुक कम्पलीट किया है।

सोबर चुनती हैं स्टाइलिंग

नीता अंबानी साड़ी

इस लुक में नीता ने गुलाबी रंग की रिंकल वाली साड़ी को चुना है जिसके साथ नीले रंग का ब्लाउज पहना है। नीता का हर एक साड़ी लुक सुंदर लगने की वजह सादगी है। जी हां, साड़ी में अच्छा दिखने के लिए नीता हमेशा सोबर लुक को चुनती हैं। इस लुक में जिस साड़ी ब्लाउज को पहना गया है उसमें गोल्डन रंग का वर्क किया गया है। इसलिए नीता ने एंटीक गोल्ड जूलरी को पहना है। बालों का बन बनाकर उन्हें फूलों से सजाया है। इसके अलावा सिंपल-ग्लोइंग मेकअप और मैचिंग चूड़ियां लुक को पूरा करने में मदद कर रही हैं।

खुले बाल और बड़ी बिंदी

खुले बाल और बड़ी बिंदी में नीता अंबानी

नीता हमेशा मौके के मुताबिक ही तैयार होती हैं। इस साड़ी को उन्होंने ओपन पल्लू में ड्रेप किया है।लेकिन इसमें लुक को खास बनाने के लिए मेकअप और हेयरस्टाइल पर पूरा ध्यान दिया है। इस सुंदर साड़ी को स्टाइल करने रे लिए उन्होंने सिंपल ब्लाउज पहना है। लेकिन मेकअप को काफी ज्यादा अट्रैक्टिव रखा है और बालों को वेवी कर्ल्स के साथ खुला रखा है। इस लुक में उन्होंने हरे रंग के पत्थर वाले नेकपीस को पहना है। हाथों में गोल्ड के सुंदर डिजाइम के कंगन पहने हैं जो काफी अच्चे लग रहे हैं। इसके अलावा अच्छे और अट्रैक्टिव चेहरे के लिए माथे पर बिंदी लगाई है। ये नीता के रेगुलर साइज बिंदी से थोड़ी बड़ी है, लेकिन साड़ी के साथ काफी कमाल की लग रही हैं। फेस्टिव सीजन में ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए इस तरह की बिंदी को लगाया जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN