Source :- LIVE HINDUSTAN

DIY Face Wash For Glowing Skin: नेचुरली ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो केमिकल वाले फेसवॉश की जगह ये DIY नेचुरल फेस क्लींजिंग ट्राई करें। ये आपकी स्किन को डीप क्लीन तो करता ही है, साथ ही ग्लोइंग और ब्राइट बनाने में भी मददगार है।

स्किन केयर रूटीन में फेस क्लींजिंग एक बड़ा ही इंपोर्टेंट स्टेप है। अगर आपने चेहरा ही सही से साफ नहीं किया है, तो बाकी के स्टेप भी इतने इफेक्टिव नहीं होते। अब इसके लिए मार्केट में आपको कई तरह के फेसवॉश मिल जाएंगे, लेकिन इनमें से ज्यादातर में सिर्फ हार्श केमिकल्स का यूज होता है। ये केमिकल्स आपके फेस को क्लीन तो करते हैं, लेकिन उसके नेचुरल ऑयल्स को भी स्ट्रिप कर देते हैं। जिस वजह से स्किन बैरियर डैमेज होना, जरूरत से ज्यादा ड्राइनेस और चेहरे का डल पड़ना जैसी कई प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। ऐसे में सबसे बेस्ट रहेगा कि आप घर भी नेचुरल चीजों से फेस क्लींजर तैयार कर लें। ये स्किन को डीप क्लीन तो करेगा ही, साथ में जेंटली एक्सफोलिएट कर के नेचुरली ग्लोइंग भी बनाएगा। आइए जानते हैं इसे बनाना कैसे है।

केमिकल वाले फेस वॉश की जगह इस्तेमाल करें ये पाउडर

मार्केट के केमिकल वाले फेसवॉश इस्तेमाल करने से अच्छा है कि एक बार आप ये DIY नेचुरल फेस क्लींजर बनाकर स्टोर कर लें। इसके लिए आपको सारी चीजें अपनी रसोई में ही मिल जाएंगी। जैसे- हरी मूंग दाल (2 चम्मच), चना दाल (2 चम्मच), चावल (2 चम्मच) और लाल मसूर की दाल (2 चम्मच)। ये सभी इंग्रीडिएंट्स सालों से स्किन केयर में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। ये फेस को क्लीन करने के अलावा ब्राइट और ग्लोइंग बनाने में भी मदद करते हैं।

ऐसे बनाएं DIY नेचुरल फेस वॉश

नेचुरल फेस क्लींजिंग पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले सभी चीजों को बताई हुई मात्रा में ले कर अच्छी तरह वॉश कर लें। ताकि इनमें मौजूद धूल-मिट्टी निकल जाए। फिर इन्हें पूरी तरह सूखने के लिए रख दें। अब इन सभी चीजों को एक मिक्सर में डालकर पीस लें और एक फाइन पाउडर बनाकर तैयार कर लें। आपका फेस क्लींजर बनकर रेडी है। इसे आप एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं। ये आराम से 3-4 महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस्तेमाल करने का सही तरीका जानें

जब भी फेसवॉश करना हो तो इसमें से एक चम्मच पाउडर लें। उसमें सादा पानी या गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट बना लें। अगर आपकी स्किन काफी ड्राई है तो आप दूध या शहद के साथ भी पेस्ट बना सकते हैं, इससे स्किन को पोषण मिलेगा और वो अंदर से सॉफ्ट बनेगी। अब अपने चेहरे को गीला करें और इस पेस्ट को अप्लाई कर के 30-40 सेकेंड के लिए हल्के हाथों से मसाज करें। फिर नॉर्मल पानी से धो लें। ये नेचुरल फेसवॉश आप डेली इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस फेसवॉश के फायदे क्या हैं?

ये नेचुरल फेसवॉश आपके पोर्स को क्लीन करता है और एक्ट्रा ऑयल को रिमूव करने में मदद करता है। साथ ही ये स्किन को जेंटली एक्सफोलिएट भी करता है, जिससे नियमित इस्तेमाल के बाद आपकी स्किन पहले से ज्यादा ग्लोइंग और ब्राइट दिखने लगती है।

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

ये नेचुरल फेसवॉश हर स्किन टाइप को सूट करता है। हालांकि फिर भी इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। किसी भी तरह की एलर्जी, खुजली या रेडनेस दिखे तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें।

(Images Credit- Pinterest, Instagram)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN