Home National news hindi नेहा बोरा हिरासत में, ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट...

नेहा बोरा हिरासत में, ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई, जानें दिल्ली में आज क्या-क्या हुआ

2
0

Source :- BBC INDIA

वामपंथी छात्र संगठन आइसा ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि उसकी नेता नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

दिल्ली में आम लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्र संगठनों ने रविवार को इंडिया गेट से जंतर-मंतर तक ‘सिटिज़न्स मार्च’ निकाला.

इस मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेड लगा दिए हैं और इलाक़े में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.

इसके साथ ही सीजेपी और अन्य संगठनों के लोग शनिवार को महिला पत्रकारों और प्रदर्शकारियों के ख़िलाफ़ यौन हिंसा के मामले में भी दिल्ली पुलिस के अधिकारी के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने की मांग को लेकर संसद मार्ग थाने पर जुटे.

वामपंथी छात्र संगठन आइसा ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि उसकी नेता नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

नेहा बोरा के एक्स अकाउंट पर लिखा गया, “दिल्ली पुलिस नेहा को ख़ुद कहाँ ले जा रही है. यह हिरासत में लेना नहीं है, यह अपहरण है.”

आइसा ने आरोप लगाया, “पुलिस उन्हें एक अनधिकृत वाहन में ले गई है, जिसमें एक भी महिला पुलिस कॉन्स्टेबल मौजूद नहीं है. हम नहीं जानते हैं कि उन्हें कहाँ लेकर जा रहे हैं. उनके बारे में हमारे पास कोई जानकारी नहीं है.”

हालांकि, इन आरोपों पर दिल्ली पुलिस का पक्ष इस अपडेट में उपलब्ध नहीं है.

ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ याचिका पर सुनवाई

ज्ञानेश

इस बीच लाइव लॉ ने बताया है कि सुप्रीम कोर्ट कल यानी सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ याचिका की सुनवाई करेगा.

लाइव लॉ के मुताबिक़, यह याचिका एसआईआर के मुद्दे पर ज्ञानेश कुमार के उन फ़ैसलों को लेकर डाली गई है जो उन्होंने कथित तौर पर अन्य दो चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना लिया थे.

इस याचिका में एसआईआर से जुड़े 14 फ़ैसलों को वापस लेने की मांग की गई है. साथ ही ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ कार्रवाई शुरू करने और एसआईआर से जुड़े फ़ैसलों की एसआईटी से जांच कराने की मांग की गई है.

लाइव लॉ के मुताबिक़ इस याचिका की सुनवाई सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच करेगी.

दिल्ली में बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल हुए हैं, जिसमें छात्र संगठनों के सदस्य भी हैं

दूसरी तरफ सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को लेकर एक्स पर एक पोस्ट में ख़ुद के बारे में कहा, “सिटीज़न मार्च के दौरान आज भी निर्धारित प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर की ओर जाते हुए पुलिस ने जबरन हिरासत में ले लिया. यह केवल एक दिन का प्रतीकात्मक विरोध नहीं है, बल्कि एक ऐसा सिलसिला है जो ज्ञानेश कुमार के हटने तक जारी रहेगा.”

योगेंद्र यादव ने नेहा बोरा को हिरासत में लिए जाने पर आरोप लगाया कि नेहा को जिस कार में ले जाया गया, उसमें एक भी महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी. उन्होंने इसे ग़ैरक़ानूनी बताते हुए कहा, “चुनाव आयोग की ग़ैरक़ानूनी चीज़ों की रक्षा में एक और ग़ैरक़ानूनी काम.”

योगेंद्र यादव ने यह भी बताया कि उन्हें प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

उन्होंने एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “बस में डाल दिया गया है और फिर कहीं ले जा रहे हैं. जब तक ज्ञानेश कुमार की छुट्टी नहीं होगी, हम भी छुट्टी नहीं लेंगे. सिलसिला जारी है…”

4 अक्तूबर को ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ निकाले गए प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल हुए

आम आदमी पार्टी और एनएसयूआई भी सड़कों पर

इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में इंडिया गेट इलाक़े में पहुंचे. प्रदर्शनकारी लगातार दिल्ली पुलिस के ख़िलाफ़ नारे लगाते नज़र आए.

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज भी महिला पत्रकारों के साथ कथित यौन हिंसा के मामले को लेकर प्रदर्शन में पहुंचे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें उनके कई सहयोगियों के साथ हिरासत में ले लिया.

सौरभ भारद्वाज ने कहा, “महिला पत्रकारों के साथ जब ऐसा व्यवहार हो रहा है, तो आम लोगों के बारे में आप सोच सकते हैं. एसीपी के ख़िलाफ़ एफ़आईआर होनी चाहिए.”

सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने से पहले काफ़ी देर तक हंगामा होता रहा. प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान पुलिस पर बदसलूकी के आरोप लगाए.

कांग्रेस पार्टी से जुड़े छात्र संगठन एनएसयूआई ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “वोट चोरों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठा रहे एनएसयूआई के हमारे साथियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. लेकिन एनएसयूआई के साथियों की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता. लोकतंत्र और वोट की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा.

एनएसयूआई ने आरोप लगाया है कि उनके कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया

एनएसयूआई ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में आरोप लगाया, “वोट चोरी और ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ सड़कों पर उतरे हमारे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया. इस कार्रवाई में हमारे एक साथी के पैर में गंभीर चोट आई है.”

“जो सरकार ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की बात करती है, उसी के सामने आज महिला प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की कार्रवाई और हमारे साथियों पर बल प्रयोग गंभीर सवाल खड़े करता है.”

रविवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में कुछ बसों के शीशे टूट गए
सौरभ भारद्वाज

इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास और पार्टी की सदस्य रत्ना सिंह संसद मार्ग थाने पहुंचे. उनके साथ सीपीआईएम नेता वृंदा करात भी मौजूद थीं.

सौरव दास ने कहा, “आज सीजेपी की तरफ़ से मैं और रत्ना सिंह पीड़ितों के समर्थन में आए हैं. दिल्ली पुलिस जिस बर्बरता के साथ युवाओं को हिरासत में ले रही है और उनके साथ मारपीट कर रही है, पूरा देश देख रहा है. दिल्ली पुलिस को शर्म आनी चाहिए.”

सीजेपी के सौरव दास भी दिल्ली पुलिस के ख़िलाफ़ एफ़आईआर को लेकर संसद मार्च थाने पहुंचे

कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “हमारी टीम यौन हिंसा का शिकार महिला के साथ पुलिस स्टेशन के अंदर गई और उनसे एसीपी के ख़िलाफ़ छेड़छाड़ के मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा, लेकिन दिल्ली पुलिस ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि क्राइम ब्रांच की जांच जारी है.”

“कानून स्पष्ट है, बिना किसी जांच के एफ़आईआर दर्ज की जानी चाहिए. इसके बावजूद, दिल्ली पुलिस अपने एसीपी को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है.”

नेहा बोरा ने 3 अक्तूबर को भी एसआईआर और ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन में हिस्सा लिया था

वहीं टीएमसी की ममता बनर्जी गुट की सांसद महुआ मोइत्रा ने जंतर मंतर पर मौजूद सुरक्षा का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “यह दिखाता है कि मोदी और शाह ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए किस तरह लगे हुए हैं. जंतर-मंतर को आम लोगों के लिए युद्ध क्षेत्र बना दिया गया है. ये ताज उछाले जाएंगे, ये तख़्त गिराए जाएंगे.”

SOURCE : BBC NEWS