Source :- LIVE HINDUSTAN
नोएडा में शानदार वीकेंड बिताने का मन कर रहा है, तो आप 6 मजेदार एक्टिविटीज कर सकते हैं। ये सभी गेम आप 1000 रुपये के अंदर कर सकते हैं। चलिए बताते हैं इनके लिए कहां जाना होगा और क्या करना है।
नोएडा में ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं लेकिन इनके बारे में आजतक लोगों को मालूम ही नहीं है। वीकेंड पर घूमने या मजे करने के लिए लोग दिल्ली का रुख कर लेते हैं लेकिन नोएडा में भी आप कुछ मजेदार एक्टिविटीज कर सकते हैं, जिसमें दोस्तों या परिवार के साथ काफी मजा आएगा। खास बात यह है कि इनमें से कुछ एक्टिविटीज ₹1000 प्रति व्यक्ति से कम में की जा सकती हैं। अगर आप भी इस वीकेंड कुछ नया करना चाहते हैं, तो नोएडा की इन 6 जगहों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
1. ग्रिड गेम्स में खेलें मजेदार गेम्स
अगर आपको गेम्स और चैलेंज पसंद हैं, तो ग्रिड गेम्स ट्राई कर सकते हैं। यहां स्क्रीन पर गेम खेलने के बजाय आपको खुद एक्टिव होकर अलग-अलग चैलेंज पूरे करने होते हैं। दोस्तों के साथ खेलने पर यह अनुभव और मजेदार हो सकता है। ग्रिड गेम्स, वेव वन मॉल की दूसरी मंजिल, पॉकेट G, सेक्टर 18, नोएडा। यह नोएडा सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन के आसपास के इलाके में है। वैसे तो गेम का प्राइस 1000 रुपये प्रति व्यक्ति है लेकिन आप पहले चेक कर लें।
2. पॉटरी पेंटिंग में दिखाएं अपनी क्रिएटिविटी
अगर आपको आर्ट और क्राफ्ट पसंद है, तो पॉटरी पेंटिंग एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें आप कप या दूसरे सिरेमिक आइटम पर अपनी पसंद के रंगों से डिजाइन बना सकते हैं। यह दोस्तों के साथ समय बिताने और अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का मजेदार तरीका है। इसके लिए आपको क्लेफुल कैफे, तीसरी मंजिल, स्टारलिंग मॉल, हाजीपुर, सेक्टर 104 जाना होगा। बता दें यहां पर पॉटरी पेंटिंग की शुरुआती कीमत लगभग ₹689 प्लस टैक्स है।
3. एस्केप रूम में सुलझाएं पहेलियां
अगर आपको रहस्य सुलझाना और दिमाग लगाना पसंद है, तो एस्केप रूम जरूर ट्राई करें। इसमें एक थीम वाले कमरे में दिए गए संकेतों और पहेलियों को सुलझाकर दिए गए टाइम के अंदर मिशन पूरा करना होता है। दोस्तों के साथ टीम बनाकर खेलने में काफी मजा आता है। इसके लिए आपको केसरी प्लाजा, हाजीपुर, सेक्टर 104 नोएडा में जाना होगा। इसका बजट प्रति व्यक्ति 1000 रुपये है।
4. गोल्फ का लें मजा
अगर आप कुछ नया खेलना चाहते हैं, तो मिनी गोल्फ या शुरुआती लेवल की गोल्फ एक्टिविटी ट्राई कर सकते हैं। इसमें आपको गेंद को सही दिशा में मारकर गोल तक पहुंचाना होता है। यह दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा रहेगा। नोएडा में मिनी गोल्फ की कीमत पहले से चेक करें। किडजानिया दिल्ली-एनसीआर, एंटरटेनमेंट सिटी, सेक्टर 38A में बच्चों के लिए एक इंडोर प्ले डेस्टिनेशन है। गोल्फ भी आप 1000 रुपये के अंदर खेल सकते हैं।
5. जापानी किंत्सुगी आर्ट करें ट्राई
अगर आपको आर्ट और क्राफ्ट में दिलचस्पी है, तो जापानी किंत्सुगी से जुड़ी वर्कशॉप ट्राई कर सकते हैं। पारंपरिक किंत्सुगी में टूटे हुए सिरेमिक बर्तनों की दरारों को सोने जैसी चमक वाली चीज से उभारा जाता है। कुछ वर्कशॉप में इस कला से जुड़ी आसान क्रिएटिव एक्टिविटी कराई जाती है। इसके लिए आपको नरल्स कैफे, सेक्टर 104 में जाना होगा। जाने से पहले बुकिंग करनी होगी और इसका प्राइस 500 रुपये से शुरू है।
6. क्लाइम्ब सिटी में करें इंडोर रॉक क्लाइंबिंग
अगर आपको एडवेंचर पसंद है, तो इंडोर रॉक क्लाइंबिंग जरूर ट्राई करें। इसमें सेफ्टी से दीवार पर बने होल्ड्स को पकड़कर ऊपर चढ़ना होता है। पहली बार करने वालों के लिए भी यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है, लेकिन किसी की देख-रेख में ही करें। इसके लिए क्लाइम्ब सिटी, गली नंबर 1, रोहिल्लापुर, ब्लॉक B, सेक्टर 132, नोएडा जाना होगा। इसका टिकट करीब 800 रुपये से शुरू होता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



