Home rss sports hindi न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम में हुआ बदलाव, आकिब...

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम में हुआ बदलाव, आकिब नबी को मिली जगह

3
0

Source :- KHABAR INDIATV

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में एक बार फिर बदलाव किया गया है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं और अब उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज आकिब नबी को शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए भी टीम में शामिल कर लिया है। पहले आकिब नबी को सिर्फ आखिरी के दो मुकाबलों के लिए ही चुना गया था, लेकिन अब कृष्णा के बाहर के बाद उन्हें पूरी सीरीज के स्क्वॉड में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने 31 अक्टूबर को इस बात की आधिकारिक जानकारी दी।

बीसीसीआई ने जारी किया प्रेस रिलीज

बीसीसीआई की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मेंस सेलेक्शन कमिटी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मैचों के लिए भी तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम में शामिल कर लिया है। दाएं हाथ के यह तेज गेंदबाज पहले सिर्फ सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम में चुना गया था, लेकिन अब वह पूरी वनडे सीरीज की शुरुआत से ही भारतीय टीम का हिस्सा बन गए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा चोट की वजह से इस वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।

आकिब नबी वनडे में कर चुके हैं डेब्यू

आकिब नबी पहले ही भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए मैच में मौका मिला था, जहां वे कोई विकेट नहीं ले पाए और काफी महंगे साबित हुए थे। उस मैच में उन्होंने 84 रन लुटाए थे। जम्मू-कश्मीर के रहने वाले आकिब ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, और इसी दम पर उन्हें एक बार फिर टीम में जगह मिली है। उन्होंने पिछले साल जम्मू की टीम को रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

वनडे सीरीज के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वॉड

पहले तीन ODI मैचों के लिए भारत की अपडेटेड टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले ODI के लिए), आकिब नबी।

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (उपकप्तान & विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव

यह भी पढ़ें

अक्षर पटेल का T20 क्रिकेट में ऐतिहासिक डबल, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय ऑलराउंडर

वैभव सूर्यवंशी टीम में जगह पक्की करने के लिए बॉलिंग स्किल्स पर कर रहे हैं काम, बॉलिंग कोच ने किया खुलासा

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV