Home BUSINESS NEWS HINDI न गैस सिलेंडर मिलेगा और न सब्सिडी अगर 2 दिन में नहीं...

न गैस सिलेंडर मिलेगा और न सब्सिडी अगर 2 दिन में नहीं निपटाए ये जरूरी काम

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

LPG e-KYC Alert: 10 करोड़ से अधिक एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। 30 जून तक यानी दो दिन के अंदर आधार वेरिफिकेशन नहीं कराया तो उज्ज्वला गैस सब्सिडी रुक सकती है। यही नहीं जिन घरों में अब PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन उपलब्ध है और फिर भी एलपीजी सिलेंडर लिया जा रहा है, उन्हें भी एलपीजी सिलेंडर वापस करना पड़ सकता है।

अगर आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थी हैं, तो बिना e-KYC (आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन) कराए उज्ज्वला योजना की एलपीजी सब्सिडी बंद हो सकती है। ग्राहकों को 30 जून 2026 तक e-KYC पूरा कराने की सलाह दी गई है। तय समय तक प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर सब्सिडी रोकने के साथ-साथ लंबे समय तक वेरिफिकेशन नहीं कराने वाले गैस कनेक्शनों को ब्लॉक भी किया जा सकता है।

इतना ही नहीं, जिन घरों में अब PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन उपलब्ध है और फिर भी एलपीजी सिलेंडर लिया जा रहा है, उन्हें भी एलपीजी सिलेंडर वापस करना पड़ सकता है। ऐसे में ग्राहकों को समय रहते अपने दस्तावेज अपडेट करा लेने चाहिए।

e-KYC कराने के दो आसान तरीके

1. मोबाइल ऐप से

अपनी गैस कंपनी (इंडेन, एचपी गैस या भारत गैस) का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें।मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। e-KYC या Link Aadhaar विकल्प चुनें। आधार नंबर दर्ज करें। आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरिफिकेशन करें। इसके बाद फेस ऑथंटिकेशन पूरा करें। इसके लिए मोबाइल में UIDAI का Aadhaar FaceRD ऐप इंस्टॉल होना जरूरी है। प्रक्रिया पूरी होने पर आपके मोबाइल पर SMS के जरिए पुष्टि मिल जाएगी।

2. गैस एजेंसी जाकर

गैस कनेक्शन की पासबुक, आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर लेकर अपनी गैस एजेंसी जाएं। एजेंसी का कर्मचारी बायोमेट्रिक मशीन से आपका e-KYC अपडेट कर देगा।

गैस एजेंसी सिलेंडर देने से मना करे तो क्या करें?

यदि गैस एजेंसी सिलेंडर देने में देरी करती है या मना कर देती है, तो ग्राहक LPG हेल्पलाइन 1800-233-3555 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा MyLPG पोर्टल या अपनी गैस कंपनी की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन शिकायत की जा सकती है।

गैस एजेंसी बदलना भी है आसान

एलपीजी पोर्टेबिलिटी सुविधा के तहत ग्राहक अपनी पसंद की गैस एजेंसी चुन सकते हैं। इसके लिए गैस कंपनी की वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन कर दूसरे डीलर का चयन करें और ऑनलाइन ट्रांसफर रिक्वेस्ट भेज दें। इस प्रक्रिया में NOC या अतिरिक्त शुल्क की आवश्यकता नहीं होती।

अगर आपका उज्ज्वला गैस कनेक्शन है और अभी तक e-KYC नहीं कराया है, तो अंतिम तिथि का इंतजार न करें। समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि सब्सिडी और गैस सेवा में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

19 किलो वाले सिलेंडर के लिए भी DAC कोड अनिवार्य

19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों की डिलीवरी के नियम भी बदल गए हैं। अब ग्राहकों को सिलेंडर लेने के बाद डीएसी देना होगा। यह OTP की तरह ही होता है। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे सिलेंडर लेने से पहले यह कोड किसी को न दें। डिलीवरी पूरी होने के बाद, ग्राहक को एक डिजिटल कैश मेमो (भुगतान और डिलीवरी की पूरी जानकारी) मिलेगी। इसलिए, अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपडेट रखना बेहद जरूरी है।

एलपीजी सिलेंडर के आज के रेट

मुंबई में 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये का है। बेंगलुरु में इसकी कीमत 944.50 रुपये, अहमदाबाद और गुरुग्राम में 949 रुपये, जयपुर में 952.50 रुपये और गोवा में 956 रुपये है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 और कमर्शियल 3113.50 रुपये काा है। जबकि, चेन्नई में घरेलू सिलेंडर 957.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और लखनऊ में 976.50 रुपये का मिल रहा है। वहीं हैदराबाद में घरेलू गैस सिलेंडर 994 रुपये तक पहुंच गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN