Home Latest news ताज़ा खबर पंजाब में 2 दिन में 3 बागी विधायकों ने छोड़ी आम आदमी...

पंजाब में 2 दिन में 3 बागी विधायकों ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, आज बीजेपी में हुए शामिल, जानें सभी के बारे में

4
0

Source :- INDIATV NEWS

नई दिल्ली: पंजाब की सियासत में हड़कंप मचा हुआ है। यहां 2 दिनों में AAP के 3 विधायक बागी हो गए हैं और उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले तीनों बागी विधायकों ने आज दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता भी ग्रहण कर ली है। यानी ये तीनों बागी विधायक AAP को झटका देकर अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। 

क्या है पूरा मामला?

एक नवंबर 2026 को ये खबर सामने आई थी कि पंजाब के 2 आप विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन दो विधायकों की पहचान पटियाला के हलका सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा और समाना से विधायक और पूर्व मंत्री चेतन सिंह जोड़ा माजरा के रूप में हुई थी। 

आज (2 नवंबर) सुबह पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को एक और झटका लगा और पार्टी से निलंबित विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भी पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां को भेज दिया।

इस घटनाक्रम के कुछ ही देर बाद आप के ये तीनों बागी विधायक बीजेपी मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली।

बीजेपी ज्वाइन करने वाले कुंवर विजय प्रताप सिंह का सामने आया बयान

बीजेपी में शामिल होने के बाद, कुंवर विजय प्रताप ने कहा, “पंजाब में आम आदमी पार्टी खत्म हो चुकी है; अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने खुद ही इसका अंत कर दिया है। व्यावहारिक रूप से, अब आम आदमी पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं बचा है। पंजाब में भी ‘डबल इंजन’ की सरकार बनेगी। जहां तक ​​अपराध दर की बात है, मैंने अमृतसर में एसपी के तौर पर काम किया है; 2007, 2008 और 2009 में हमने नशीले पदार्थों की समस्या और अपराध, दोनों को पूरी तरह से खत्म कर दिया था। लेकिन, मेरे जाने के बाद स्थिति फिर कभी काबू में नहीं आ पाई।”

कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा, “पंजाब में गैंगस्टरों का राज है, मैंने पिछले पांच साल कैसे काटे हैं, ये सिर्फ मुझे ही पता है।”

बीजेपी में शामिल होने के बाद हरमीत सिंह पठानमाजरा क्या बोले?

दिल्ली में बीजेपी में शामिल होने के बाद हरमीत सिंह पठानमाजरा ने कहा, “जब आम आदमी पार्टी पहली बार पंजाब आई थी, तो उन्होंने एक बहुत ही प्रभावशाली विजन पेश किया था। इन्हीं विचारों की वजह से आम आदमी पार्टी इतने बड़े राजनीतिक तंत्र के बीच अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही। लेकिन समय के साथ, जो लोग अपनी आवाज़ उठाते थे—जो पंजाब के मुद्दों के लिए लड़ते थे—उनके पर कतर दिए गए। आज पंजाब को अक्सर ‘उड़ता पंजाब’ कहा जाता है, लेकिन हम सब इसे ‘उभरता पंजाब’ बनाना चाहते हैं। ‘आप’ ने पंजाब को एक दलदल में धकेल दिया है। आम आदमी पार्टी ने किसी भी दूसरी सरकार के मुकाबले सबसे ज़्यादा कर्ज़ लिया है, जिससे पंजाब की हालत बेहद ख़राब हो गई है।”

ये भी पढ़ें-

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया पार्टी से इस्तीफा

SOURCE : INDIATV NEWS