Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/17/1200x900/71b70fdb-f621-49c0-8ff3-cd514a2a7c29_1792244832935_Rpza_1792244838640_RMQ4_bda0f5ec-b612-4d7c-bb78-1cf16c55347b_b7Ms.pngबॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा अपने पति मुकेश अग्रवाल के अंतिम संस्कार में इसलिए नहीं हुई थी शामिल। एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में अपने एक पुराने इंटरव्यू में बात की थी। रेखा ने पति को आखिरी बार नहीं देख पाने का कारण बताया था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा की जिंदगी कई परतों से ढकी हुई मानी जाती है। कई बॉलीवुड एक्टर्स से उनके अफेयर की खबरें सामने आई। एक्टर विनोद मेहरा के साथ सीक्रेट शादी की खबर ने तो सभी को हैरान कर दिया था। उस दौर में रेखा के रिश्तों के बारे में खूब गॉसिप छापी जाती थीं। रेखा से जुड़ी इन सभी खबरों पर तब विराम लग गया जब एक्ट्रेस ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली थी। हालांकि, ये शादी भी कुछ ही महीने चली। मुकेश अग्रवाल के भैया भाभी ने रेखा पर कई आरोप लगाए। यहां तक कि खुद रेखा भी अपने पति को आखिरी बार देखने उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुई थीं। इसके पीछे की वजह एक्ट्रेस ने खुद बताई थी।
रेखा और मुकेश की शादी
90 के दशक की शुरुआत से पहले रेखा की मुलाकात दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से हुई। दोनों ने कुछ महीने एक दूसरे से फोन पर बात की और फिर रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए मार्च 1990 में शादी कर ली। लेकिन ये शादी ज्यादा नहीं चली और अक्टूबर 1990 में मुकेश अग्रवाल ने सुसाइड कर लिया। मुकेश की डेथ के बाद रेखा की जेठानी ने मीडिया में बातें की थी और एक्ट्रेस पर कई आरोप लगाए थे।
रेखा ने भिजवाए थे तलाक के पेपर्स?
1991 में शमा नाम की एक मैगज़ीन में रेखा और मुकेश अग्रवाल के रिश्ते को लेकर एक आर्टिकल छपा था। उसी आधार पर ये खबर लिखी जा रही है। रेखा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर उनका और मुकेश के बीच तालमेल नहीं बना तो वो उन्हें तलाक दे देंगी। और हुआ भी कुछ वैसा ही। रेखा ने शादी के कुछ ही महीनों बाद मुकेश को तलाक के पेपर्स भेज दिए थे। ऐसी भी खबरें थीं कि मुकेश ने मीडिया में रेखा के साथ अपने बिगड़ते रिश्ते के बारे में बात कर ली थी जो एक्ट्रेस को बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसके बाद सितंबर में एक्ट्रेस ने मुकेश को तलाक के पेपर्स भेज दिए थे।
रेखा से मिलने मुंबई गए थे मुकेश
रेखा और मुकेश के बीच खटपट की जानकारी जब उनके भैया भाभी को हुई तो उन्होंने कई दफा रेखा से बात करने के लिए मुंबई में उनके घर फोन लगाया। मुकेश के भैया भाभी ने ये आरोप लगाया कि उनकी मैनेजर फरजाना ने दोनों के बीच दूरियां पैदा की। वो रेखा से बात नहीं करने देती थी। इसके बाद खुद मुकेश अपनी भाभी के साथ रेखा के घर पहुंच गए। पहले तो चौकीदार ने उन्हें घर में नहीं घुसने दिया। बाद में घर जब रेखा की गाड़ी आई तो वो बस उनका नाम ही चिल्लाते रहे। लेकिन एक्ट्रेस ने दूरी बनाए रखी और एक भी बार मुलाकात नहीं की। मुकेश बस रेखा से एक बार बात करना चाहते थे।
मुकेश ने की थी सुसाइड की कोशिश
इस दौरान मुकेश ने कई बार खुद को खत्म करने की कोशिश की थी। पहले नींद की गोलियां खा ली थी, फिर उन्हें बचाया लिया गया था। मुकेश तलाक के पेपर्स पर साइन करने को तैयार थे। लेकिन वो बस एक बार रेखा से बात करना चाहते थे। बाद में मुकेश ने 2 अक्टूबर को अपने फार्महाउस पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मुकेश के परिवार ने आरोप लगाया कि अगर रेखा उनसे बात कर लेती तो वो कभी सुसाइड नहीं करते। दूसरी तरफ रेखा, अपने पति के अंतिम संस्कार में तक शामिल नहीं हुई थी। इसके पीछे का कारण उन्होंने बाद में बताया था।
रेखा इसलिए नहीं शामिल हुई थी अंतिम संस्कार में
रेखा ने कहा था वो अमेरिका में एक कॉन्सर्ट गई थी और कॉन्ट्रैक्ट में बंधी हुई थी। उन्हें ऑर्गेनाइजर वापस देश लौटने नहीं दे रहे थे। वो कॉन्ट्रैक्ट में बंधी हुई थी। लेकिन उन्होंने मुकेश की भाभी को अमेरिका से ही फोन कर बात की। रेखा ने अपना पक्ष रखा था जिसमें उन्होंने मुकेश के भैया भाभी पर कई आरोप लगाए थे। रेखा ने बताया था कि मुकेश की डेथ उनके भैया-भाभी ने प्रोपर्टी में हिस्सा नहीं मांगने की बात कही थी।
डिस्क्लेमर: इस खबर में लिखी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट, इंटरव्यूज, सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर दी गई है। हम इस खबर की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




