Home LIFESTYLE NEWS HINDI पलूशन से गले में खराश बढ़ रही तो राहत देंगे ये 6...

पलूशन से गले में खराश बढ़ रही तो राहत देंगे ये 6 तरह के ड्रिंक्स देंगे राहत

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पलूशन की वजह से अब गले में खराश महसूस होने लगी है तो इन हर्बल ड्रिंक्स को पिएं। ये गले की खराश, ड्राईनेस और इरिटेशन को दूर करने में मदद करेगी और राहत देगी।

हवा में मौजूद प्रदूषण के कण सेहत पर असर दिखा रहे। घर से निकलने के बाद लोगों को गले में इरिटेशन, ड्राईनेस, खांसी और लगातार खराश की समस्या परेशान कर रही है। ज्यादा देर तक पलूशन के संपंर्क में रहने पर ये प्रदूषित हवा सांस की नली को प्रभावित करती है। जिससे रोजमर्रा के सिंपल काम चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन प्रदूषित हवा के संपंर्क से पूरी तरह बचना तो मुश्किल है क्योंकि काम के सिलसिले में घर से बाहर निकलना ही पड़ता है। ऐसे में कुछ उपाय गले की खराश और खिचखिच से राहत दे सकती हैं। हर रोज सुबह और शाम को घर आने के बाद इन हर्बल ड्रिंक्स को पिएं, जो गले को राहत देने में मदद करेंगे और खराश कम होगी।

जिंजर टी

गले को स्मूद करने और राहत देने के लिए अदरक असरदार है। इसलिए सुबह के समय जिंजर टी बनाकर जरूर पिएं। जिंजर टी बनाने के लिए एक कप पानी में कुछ टुकड़े अदरक के डालें और फिर इसे पांच से दस मिनट तक गैस पर उबलने दें। जब ये उबल जाए तो गैस बंद कर दें और पांच से दस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर छान लें और थोड़ा सा शहद डालकर पिएं। ये हल्का गुनगुना जिंजर टी गले की खराश में राहत देगा।

तुलसी की चाय

तुलसी तो लगभग हर घर में होगी। बस इसके चार से पांच पत्ते एक कप पानी में डालकर उबालें और इसे गुनगुना ही पिएं। अगर मन करें तो शहद डाल दें या फिर अदरक के साथ तुलसी की पत्तियों को डालकर उबालें। तुलसी में मौजूद तत्व गले में हो रही इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करता है।

हल्दी दूध

हल्दी में करक्यूमिन होता है और ये कंपाउंड में एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं। एक कप गर्म दूध में हहल्दी डालकर मिक्स करें और थोड़ा सा हनी डालें। हल्दी मिक्स इस दूध को रात को सोने से पहले पिएं। ये मिक्सचर गले की खराश को कम करने में मदद करेगा और दूध की गर्माहट गले को राहत देगी।

शहद और नींबू पानी

शहद गले की इरिटेशन और खांसी में राहत देता है। एक गिलास गुनगुने पानी में दो-चार बूंद नींबू के रस की और एक से दो चम्मच शहद मिलाकर पिएं। ये गले को राहत देगी। दरअसल, खराश होने पर हल्का गुनगुना लिक्विड गले को मॉइश्चर देता है, जिससे ड्राईनेस दूर होती है और खिचखिच नहीं होती। हालांकि ध्यान रखें कि एक साल से छोटे बच्चे और डायबिटीज जैसे पेशेंट को शहद और नींबू का पानी ना दें।

कैमोमाइल टी

कैमोमाइल टी कैफीन फ्री ड्रिंक है और ये गले को खराश से राहत देगी। जब गले में ड्राईनेस और इरिटेशन फील हो तो कैमोमाइल टी को एक कप पानी में 5 मिनट उबालकर हल्का सा ठंडा हो जाने दें। फिर पिएं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कैमोमाइल टी से किसी तरह की एलर्जी तो नहीं पहले इसका पता लगा लें।

नमक वाले पानी से गरारा

नमक वाले पानी से गरारा कोई हर्बल ड्रिंक नहीं लेकिन डॉक्टर भी इसे करने की सलाह देते हैं। गले के डिसकंफर्ट से बचने का ये सबसे सरल उपाय है। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक डालें और मुंह में डालकर गरारा करें। फिर पानी को बाहर थूक दें। गले की खराश ज्यादा परेशान करती है तो इसे दिन में कई बार किया जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN