Home World News hindi पश्चिम एशिया में कुछ नहीं बचेगा, US के हमले के बाद कहां...

पश्चिम एशिया में कुछ नहीं बचेगा, US के हमले के बाद कहां निशाना लगाएगा ईरान; जारी की लिस्ट

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ईरान ने पश्चिम एशिया के कुछ बड़े ऊर्जा संयंत्रों की लिस्ट जारी की है। तेहरान की तरफ से कहा गया कि अगर अमेरिका ने उसके ऊर्जा संयंत्रों पर हमला किया, तो वह इन ऊर्जा संयंत्रों को भी तबाह कर देगा। इस लिस्ट में सऊदी अरब, कुवैत, कतर, इजरायल के बड़े ऊर्जा संयंत्र शामिल हैं।

US iran war update: पश्चिम एशिया का युद्ध अब और भी ज्यादा खतरनाक होता जा रहा है। ईरान की तरफ से धमकी दी गई है कि अगर अमेरिका एक बार फिर से बड़े स्तर पर उसके ऊर्जा संयंत्रों पर हमला करता है, तो वह पश्चिम एशिया में स्थित कई बड़े ठिकानों को निशाना बनाएगा। इस्लामिक देश ने इसके लिए इन ठिकानों की लिस्ट भी जारी की है। तेहरान की तरफ से यह धमकी ऐसे समय में सामने आई है, जब हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला करने की तरफ देख रहे हैं।

ईरानी मीडिया एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, तेहरान ने अमेरिकी हमले की स्थिति में एक व्यापक रणनीति बनाकर रखी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, अगर अमेरिका ईरान के प्रमुख ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाता है, तो इसका जवाब भी उसी तरीके के हमले से दिया जाएगा।

संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब के बड़े ठिकाने शामिल

ईरान की तरफ से जारी लिस्ट में जिन लक्ष्यों को शामिल किया गया है। उनमें सऊदी अरब का घरावार तेल क्षेत्र और अबकाइक और खुरैस भी शामिल हैं। इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात के जकुम तेल क्षेत्र और रुवाइस रिफाइनरी को भी निशाना बनाने की बात की गई है। बता दें कि इस क्षेत्र से प्रति दिन करीब एक मिलियन बैरल तेल निकलता है। इन क्षेत्रों से वैश्विक ऊर्जा का एक बड़ा हिस्सा निर्यात होता है।

कतर को भी निशाना बनाने का ऐलान

इसके अलावा दुनिया के सबसे बड़े ज्ञात तेल भंडार के मालिक कतर के गैस संयंत्रों को भी निशाना बनाने की बात की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक कतर के उत्तरी गैस फील्ड के अलावा रस लफ्फान को निशाना बनाने की बात की गई है। यह विश्व के कुल एलएनजी व्यापार का करीब 20 फीसदी हिस्सा बनाता है। इसके अलावा कुवैत के बर्गन तेल क्षेत्र, बहरीन के सित्राह और अल मिहाज रिफाइनरी और इजरायल के लेविथान और तमार गैस क्षेत्र पर भी हमला करने की बात कही गई है।

तस्नीम न्यूज के मुताबिक, इस्लामिक सरकार की तरफ से यह चेतावनी अमेरिका के संभावित हमले को ध्यान में रखकर की गई है। इसमें कहा गया, “हमने किसी भी संभावित अमेरिकी लापरवाही की स्थिति में जवाब देने की योजना तैयार करके रखी है।”

ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाने का तैयार किया प्लान- रिपोर्ट

आपको बता दें, यह धमकी ऐसे समय में सामने आई है, जब एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ईरान पर हमला करने के बाद अब अमेरिका नए सिरे से निशाना बनाने की योजना बना रहा है। अभी तक अमेरिका, ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमला करने से बचता हुआ नजर आया था। लेकिन अब वह इन्हीं संयंत्रों पर हमला करके ईरान को झुकाने की कोशिश में है। एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सेना को आदेश दिए हैं कि आने वाले समय में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला करने की योजना पर विशेष ध्यान दिया जाए। हालांकि, इस हमले के अंतिम आदेश अभी तक जारी नहीं किए गए हैं।

गौरतलब है कि अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला कर दिया था। लेकिन इस्लामिक देश ने अपनी सूझबूझ और हल्के ड्रोन्स और मिसाइलों की मदद से दोनों देशों को रोके रखा। इतना ही नहीं ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिका के साथी देशों को भी जमकर परेशान किया है। बहरीन से लेकर सऊदी अरब, यूएई और कुवैत तक ईरान ने सभी को निशाना बनाया है। हल्के ड्रोन्स की मदद से ईरान लगातार अमेरिकी सेना की नाक में दम किए हुए हैं। वर्तमान में अमेरिका ने हमले बंद कर रखे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN