Source :- LIVE HINDUSTAN

सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी के आईपीओ पर 127 गुना दांव लगा है। सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के शेयर ग्रे मार्केट में धमाल मचाए हुए हैं। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 37 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के शेयरों का मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) मजबूत लिस्टिंग का इशारा कर रहा है। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 3 जून को खुला था और यह 5 जून तक ओपन रहा।

192 रुपये शेयर का दाम, 71 रुपये पहुंच गया GMP
सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ (CMR Green Technologies IPO) में शेयर का दाम 192 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 71 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के शेयर 263 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं। आईपीओ में कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 8 जून को फाइनल होगा। वहीं, कंपनी के शेयर 10 जून को बाजार में लिस्ट होंगे। सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज(NSE) दोनों जगह लिस्ट होंगे। मोहन अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल और राघव अग्रवाल कंपनी के प्रमोटर हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 86.95 पर्सेंट थी।

127 गुना सब्सक्राइब हुआ है कंपनी का आईपीओ
सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ (CMR Green Technologies IPO) टोटल 127.07 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 27.08 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, एंप्लॉयीज का कोटा 18.53 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 172.35 गुना दांव लगा, जबकि क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का कोटा 240.46 गुना सब्सक्राइब हुआ है। सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 78 शेयर थे।

क्या करती है सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज
सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की शुरुआत साल 2006 में हुई है। सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज एक नॉन-फेरस मेटल रिसाइक्लर कंपनी है। एल्युमीनियम और जिंक डाई-कास्टिंग एलॉयज में कंपनी का स्पेशलाइजेशन है। कंपनी रिसाइकल्ड एल्युमीनियम एलॉय, जिंक एलॉय इंग्गट्स और स्टेनलेस स्टील, कॉपर, ब्रॉस, जिंक, लेड और एल्युमीनियम के सेग्रगैटिड फर्नेस रेडी स्क्रैप की मैन्युफैक्चरिंग करती है। इसके अलावा, सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज एल्युमीनियम बिलेट्स का प्रॉडक्शन करती है, जो कि ऑटोमोटिव और नॉन-ऑटोमोटिव सेक्टर्स दोनों की जरूरतों को पूरा करते हैं। 31 दिसंबर 2025 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी में 784 परमानेंट एंप्लॉयीज और 3956 कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN