Home rss business hindi पहले ही दिन 4.62 गुना सब्सक्राइब हो गया यह IPO, ₹86 प्रीमियम...

पहले ही दिन 4.62 गुना सब्सक्राइब हो गया यह IPO, ₹86 प्रीमियम पर पहुंचा GMP

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • 712.1 करोड़ रुपये के इस इश्यू में निवेशकों ने 8.50 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए बोली लगाई, जबकि करीब 1.84 करोड़ शेयर ऑफर किए गए हैं
  • ग्रे मार्केट में भी एचडी फायर प्रोटेक्ट के शेयरों को लेकर जबरदस्त चर्चा है

HD Fire Protect IPO: एचडी फायर प्रोटेक्ट (HD Fire Protect) का आईपीओ आज यानी 13 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। पहले ही दिन निवेशकों की ओर से इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला। NSE के आंकड़ों के मुताबिक, शाम 5 बजे तक यह IPO कुल 4.62 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। 712.1 करोड़ रुपये के इस इश्यू में निवेशकों ने 8.50 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए बोली लगाई, जबकि करीब 1.84 करोड़ शेयर ऑफर किए गए हैं। ग्रे मार्केट में भी एचडी फायर प्रोटेक्ट के शेयरों को लेकर जबरदस्त चर्चा है। इन्वेस्टरगेन के मुताबिक, कंपनी के शेयर आज ग्रे मार्केट में 86 रुपये प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे।

पहले दिन किस कैटेगरी में कितनी बोली लगी?

IPO में सबसे ज्यादा दिलचस्पी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) ने दिखाई। इस कैटेगरी में उपलब्ध शेयरों के मुकाबले 11.38 गुना बोली मिली। वहीं, रिटेल निवेशकों की कैटेगरी 3.78 गुना सब्सक्राइब हुई। इससे पता चलता है कि पहले दिन निवेशकों ने इस इश्यू में अच्छी दिलचस्पी दिखाई है।

ग्रे मार्केट में 86 रुपये प्रीमियम पर शेयर

ग्रे मार्केट में भी एचडी फायर प्रोटेक्ट के शेयरों को लेकर चर्चा है। इन्वेस्टरगेन के मुताबिक, 13 अक्टूबर कंपनी के शेयर 86 रुपये प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) अनौपचारिक संकेत होता है। इससे लिस्टिंग पर होने वाले मुनाफे की गारंटी नहीं मिलती और लिस्टिंग के दिन शेयर की कीमत अलग हो सकती है।

कितना है प्राइस बैंड और जरूरी तारीखें?

कंपनी ने IPO के लिए 258 रुपये से 271 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह इश्यू 15 अक्टूबर तक खुला रहेगा। निवेशक कम से कम 55 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। ऊपरी प्राइस बैंड 271 रुपये के हिसाब से रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,905 रुपये लगाने होंगे। शेयरों का अलॉटमेंट 16 अक्टूबर को फाइनल होने की उम्मीद है, जबकि कंपनी के शेयर 21 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं।

IPO से मिलने वाला पैसा किसे मिलेगा?

यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इसके तहत कंपनी के प्रमोटर हरीश नरशी धरमशी और उनकी पत्नी कुसुम धरमशी अपने शेयर बेच रहे हैं। इसमें नए शेयर जारी नहीं किए जा रहे हैं, इसलिए IPO से मिलने वाला पैसा कंपनी के पास नहीं जाएगा, बल्कि खर्च घटाने के बाद शेयर बेचने वाले प्रमोटरों को मिलेगा। इश्यू में 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों और 35% रिटेल निवेशकों के लिए रखा गया है। एलिजिबल कर्मचारियों के लिए 1.75 करोड़ रुपये के शेयर रिजर्व हैं, जिन पर उन्हें प्रति शेयर 25 रुपये की छूट मिलेगी।

कंपनी की कमाई कैसी रही?

वित्त वर्ष 2025-26 में एचडी फायर प्रोटेक्ट का कुल मुनाफा सालाना आधार पर 6.4% बढ़कर 116.8 करोड़ रुपये रहा। वहीं, कंपनी की ऑपरेशन से कमाई 13.05% बढ़कर 489.3 करोड़ रुपये हो गई। जून 2026 तिमाही में कंपनी ने 23.8 करोड़ रुपये का मुनाफा और 109 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN