Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ वाली फिल्म प्रमोट की, पर बॉर्डर 2 नहीं!...

पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ वाली फिल्म प्रमोट की, पर बॉर्डर 2 नहीं! मीका सिंह ने दिलजीत पर उठाया सवाल

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/04/1200x900/diljit_mikka_singh_01_1791077508762_F19g_1791077512762_4Kt8_40aa7e16-5465-4480-803c-74ebf3f5cf20_ZfUO.png

सिंगर मीका सिंह ने पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ पर बॉर्डर 2 और मैं वापस आऊंगा का प्रमोशन नहीं करने को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने इस ओर इशारा किया कि हानिया आमिर के साथ अपनी फिल्म सरदार जी 3 का प्रमोशन दिलजीत ने किया था। 

सिंगर, रैपर और म्यूजिक कंपोजर मीका सिंह ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें दिलजीत का बॉर्डर 2 और मैं वापस आऊंगा प्रमोट न करने का निर्णय बहुत अजीब लगा था। उन्होंने इस चीज पर सवाल उठाया कि क्यों दिलजीत पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ अपनी फिल्म सरदार जी 3 को प्रमोट किया।

दिलजीत से जलते हैं मीका सिंह?

टाइम्स नाउ के साथ खास बातचीत में मीका सिंह ने दिलजीत सिंह की तारीफ की। उन्होंने कहा, “मैं दिलजीत से क्यों जलूंगा? मुझे उन पर गर्व है। दलेर पाजी के बाद अगर कोई पगड़ी पहनकर आया है और सिंगर बना है तो वो दिलजीत है। और वो बहुत अच्छा काम कर रहा है।”

ये भी पढ़ें: दिलजीत का कॉन्सर्ट देखने पहुंचा बुजुर्ग कपल, कभी सिंगर ने उनकी शादी में किया था परफॉर्म

दिलजीत दोसांझ पर मीका सिंह ने उठाया सवाल

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मीका सिंह ने कहा कि हालांकि उन्हें अजीब लगा जब दिलजीत ने बॉर्डर 2 और मैं वापस आऊंगा को प्रमोट नहीं किया। उन्होंने कहा, “मैं गलत हो सकता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि जब बॉर्डर 2 आई दिलजीत पाजी ने उसे एक पर्सेंट भी प्रमोट नहीं किया। उन्होंने एक पर्सेंट भी सनी पाजी को धन्यवाद नहीं दिया। मैंने कभी दिलजीत को ये कहते नहीं देखा कि ये बड़ी चीज है कि सनी देओल के साथ मेरी फिल्म आ रही है। उन्होंने कभी बॉर्डर 2 के बारे में बात की। जब फिल्म आई या उसके बाद भी, मैंने उन्हें बॉर्डर 2 के बारे में कुछ भी पोस्ट करते नहीं देखा। और मैं वापस आऊंगा भी रिलीज हुई थी, लेकिन उसके लिए भी उन्होंने कोई पोस्ट नहीं किया। उन्होंने केवल एक पोस्ट शेयर किया वो भी उस फिल्म के बारे में जिसमें पाकिस्तानी आर्टिस्ट थीं (सरदार जी 3)।”

ये भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ ने बताई गोविंदा से जुड़ी अधूरी ख्वाहिश, बोले- उनके जैसा आर्टिस्ट नहीं हो सकता

‘हिंदुस्तान के बारे में थी बॉर्डर 2’

अपनी बात को पूरा करते हुए मीका सिंह ने कहा, “मुझे ये समझ नहीं आता है। जब आप बॉलीवुड में काम करते हो तो बॉलीवुड फिल्मों को प्रमोट क्यों नहीं करते हो? फिर आप कहते हो मुझे बॉलीवुड की जरूरत नहीं है, लेकिन काम आप बॉलीवुड में करते हो। मैं एक भाई के तौर पर ये चीजें कह रहा हूं। बॉर्डर 2 हमारे देश की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक थी। वो हिंदुस्तान के बारे में फिल्म थी। आपने उसके बारे में पोस्ट क्यों नहीं किया? आप उनका इंस्टाग्राम चेक कर सकते हैं और खुद देख सकते हैं कि क्या एक वीडियो भी उन्होंने बॉर्डर 2 को प्रमोट करने के लिए डाला है?”

ये भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ का दो साल बाद इंडिया में होगा कॉन्सर्ट, सितंबर में शुरू होगी बुकिंग, डेट नोट कर लें

भारत में नहीं रिलीज हुई थी सरदार जी 3

बता दें, दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर नजर आई थीं। ये फिल्म भारत में तो रिलीज नहीं हुई थी। पाकिस्तान और बाकी देशों में फिल्म को रिलीज किया गया है। सरदार जी 3 एक पंजाबी हॉरर कॉमेडी फिल्म है।

दिलजीत की सतलुज फिल्म को लेकर भी हुआ था बवाल

दिलजीत दोसांझ की बात करें तो सरदार जी 3 को भारत में नहीं रिलीज किया था। सरदार जी 3 के अलावा दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज भी भारत में नहीं रिलीज हो पाई थी। पहले तो ये फिल्म लंबे वक्त तक सीबीएफसी के पास अटकी रही। इसके बाद, फिल्म का नाम बदलकर इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया गया। इस फिल्म का नाम था सतलुज। हालांकि, जी5 पर रिलीज के कुछ घंटों बाद ही फिल्म को वहां से हटा दिया गया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN