Home Latest news ताज़ा खबर पाकिस्तान का बड़ा बयान, कहा- ‘पंजाब के CM भगवंत मान को यात्रा...

पाकिस्तान का बड़ा बयान, कहा- ‘पंजाब के CM भगवंत मान को यात्रा के लिए वीजा देने पर विचार करेंगे’, जानें मामला

3
0

Source :- INDIATV NEWS

चंडीगढ़: पंजाब के सीएम भगवंत मान को लेकर पाकिस्तान की तरफ से बड़ा बयान आया है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा है कि अगर भगवंत मान पाकिस्तान आना चाहते हैं तो वह उन्हें वीजा जारी करने पर विचार करेगा।

किसने दिया बयान?

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने अपनी साप्ताहिक प्रेसवार्ता के दौरान ये बयान दिया है। दरअसल उनसे भगवंत मान की संभावित पाकिस्तान यात्रा को लेकर सवाल किया गया था, जिसके बाद उन्होंने ये जवाब दिया। खान ने कहा, ”यदि वह (मान) देश की यात्रा करना चाहते हैं, तो पाकिस्तान सरकार उन्हें वीजा जारी करने पर विचार करेगी।” हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि ये पूरी तरह अलग मामला है कि भारत सरकार, भगवंत मान को पाकिस्तान जाने की अनुमति दे या नहीं।

भगवंत मान पाकिस्तान क्यों जाना चाहते हैं?

भगवंत मान ने 23 अक्तूबर को ये बात कही थी कि उन्हें 27 नवंबर को लाहौर में होने वाले विश्व पंजाबी सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रण मिला है। इस पर उन्होंने सवाल उठाया था कि क्या उन्हें पाकिस्तान जाने की इजाजत मिलेगी?

हालांकि मान ने यह इच्छा जरूर जताई थी कि अगर करतारपुर गलियारा फिर से खुलता है तो पंजाब विधानसभा के सभी विधायक पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब के दर्शन करने जाएं। 

पंजाब में चुनावों की तैयारियां शुरू

एक तरफ पाकिस्तान की तरफ से सीएम भगवंत मान को लेकर बयान सामने आया है, वहीं दूसरी तरफ पंजाब में विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी है। आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है और इस लिस्ट में सीएम भगवंत मान का नाम भी शामिल है। सीएम भगवंत मान धुरी से चुनाव लड़ेंगे। इस चुनाव में आप की खास बात ये है कि उसने सिटिंग विधायकों का टिकट नहीं काटा है।  

पंजाब में चुनाव से पहले पाकिस्तान का बयान आना चर्चा का नया विषय बन सकता है। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच शुरू से ही कभी अच्छे रिश्ते नहीं रहे हैं। आतंकवाद को लेकर भारत, हमेशा पाकिस्तान को लताड़ता रहा है। वैश्विक मंचों पर भी पाकिस्तान की किरकिरी हुई है। अब देखना ये होगा कि पाकिस्तान के बयान के बाद भगवंत मान क्या उत्तर देते हैं।  (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

‘पंजाब में नशा खत्म करना है तो सीएम को शाम का नशा छोड़ना होगा’, भगवंत मान पर राहुल गांधी का तंज

SOURCE : INDIATV NEWS