Home rss world hindi पाकिस्तान ने अमेरिकी ड्रोन निर्माता कंपनी के साथ किया समझौता, ट्रंप के...

पाकिस्तान ने अमेरिकी ड्रोन निर्माता कंपनी के साथ किया समझौता, ट्रंप के बेटों से कनेक्शन

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पाकिस्तान ने अमेरिकी ड्रोन निर्माता कंपनी के साथ समझौता किया है। इस कंपनी के साथ जल्दी की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों की हिस्सेदारी वाली एक कंपनी समझौता करने वाली है।

पाकिस्तान ने अमेरिकी ड्रोन निर्माता कंपनी के साथ किया समझौता, ट्रंप के बेटों से कनेक्शन

ऑपरेशन सिंदूर में मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान अब अपनी रणनीति बदलने पर जोर दे रहा है। हाल में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी ‘पावरस’ के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। गौर करने वाली बात यह है कि इस कंपनी का संबंध अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल इस डील में केवल ड्रोन खरीद को शामिल किया गया है। लेकिन आने वाले समय में इसमें ट्रेक्नोलॉजी ट्रांसफर और संयुक्त निर्माण करने की सोच शामिल है।

न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर से सबक लेते हुए पाकिस्तान सेना अब ड्रोन वॉरफेयर में मजबूत होने की तरफ देख रही है। वह इसमें केवल ड्रोन का आयात ही नहीं बल्कि घरेलू स्तर पर उनके निर्माण को प्राथमिकता देना चाहती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी कंपनी के साथ हुई इस डील में दोनों तरफ की सरकारें भी शामिल है। अमेरिका के लिए इस डील से रावलपिंडी में बढ़ती चीनी टेक्नोलॉजी को काउंटर करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा पाकिस्तान सरकार भी भविष्य के लिए केवल किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहना चाहती। अमेरिका के साथ हुई इस डील से तुर्किए और चीन पर पाकिस्तान की निर्भरता भी कम होगी।

इस डील में ट्रंप के बेटों का क्या फायदा?

बता दें, पाकिस्तानी सेना ने जिस ड्रोन निर्माता कंपनी पावरस के साथ यह समझौता किया है। वह जल्दी ही ऑरियस ग्रीनवे होल्डिंग्स के साथ सार्वजनिक रूप से विलय करने वाली है। ऑरियस ग्रीनवे को अमेरिकिा के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो बेटों डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और एरिक ट्रंप का समर्थन हासिल है। उन्होंने इस कंपनी में निवेश कर रखा है। ऐसे में अक्तूबर में जब इनका विलय पूरा हो जाएगा। तो उस वक्त ट्रंप के बेटों की हिस्सेदारी पावरस में भी होगी।

पाकिस्तानी सेना ने क्या बताया?

पाकिस्तानी सेना की तरफ से ड्रोन कंपनी के साथ हुए एमओयू के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। हालांकि, बुधवार को जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि पावरस कंपनी का एक प्रतिनिधिमंडल फील्ड मार्शल आसिम मनीर के साथ मुलाकात कर चुका है। इस बैठक के दौरान डिफेंस, प्रोडक्शन और लंब समय की साझेदारी बनाने पर जोर दिया गया है। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने अभी तक अपने बयान में किसी तरह के एमओयू साइन होने की जानकारी नहीं दी गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय खुफिया एजेंसियों का मानना है। पाकिस्तानी सेना की युद्ध क्षेत्र में बदलती हुई यह रणनीति ऑपरेशन सिंदूर की वजह से देखने को मिली है। दोनों देशों के बीच हुए इस संघर्ष में सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के नूर खान, मुरीदके और बहावलपुर के एयरफील्ड्स पर हमला किया था। पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम इन्हें रोकने में नाकाम रहा था।

दूसरी तरफ इस डील को पाकिस्तान और अमेरिका के बीच बिगड़ते रिश्तों में एक सुधार के तौर पर देखा जा रहा है। इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रंप सार्वजनिक रूप से पाकिस्तान सेना के प्रमुख आसिम मुनीर की तारीफ कर चुके हैं। वहीं दूसरी ओर इस्लामाबाद की तरफ से भी लगातार अमेरिका के साथ आर्थिक और रक्षा संबंध मजबूत करने की वकालत की है। भारत के साथ तीखे होते संबंधों के बीच अमेरिका पाकिस्तान में विकल्प खोज रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN