Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार पाकिस्तान में लगे ‘जय श्रीराम’ के नारे, कराची के ऐतिहासिक मंदिर में...

पाकिस्तान में लगे ‘जय श्रीराम’ के नारे, कराची के ऐतिहासिक मंदिर में लगा फिल्म ‘रामायण’ का पोस्टर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/29/1200x900/rama_1793264295610_ttGy_1793264306376_rpFx_df05d7fb-f79e-4cde-a17f-b50ff2b78a4b_ZFHv.jpg

रणबीर कपगूर की रामायण को लेकर ना सिर्फ भारत और विदेश में क्रेज है बल्कि पाकिस्तान में भी फिल्म को लेकर हिंदू फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म रामायण का जादू न सिर्फ भारत में लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है बल्कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू भी मूवी को देखने के लिए एक्साइटेड हैं। पाकिस्तान में भी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। कराची में सड़कों पर लोग रामायण फिल्म का पोस्टर लेकर फिल्म के सुपरहिट होने की कामना कर रहे हैं और जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं। लोगों ने फिल्म के पोस्टर को वहां के ऐतिहासिक मंदिर में जाकर लगा दिया।

पाकिस्तानी में मेरे घर राम आए गाना गा रहे

रेडिट पर पाकिस्तानी हिंदुओं के वीडियो अपलोड किए गए हैं। इसी एक वीडियो में लोग रामायण फिल्म का पोस्टर लेकर सड़कों पर ढोल-नगाड़ों के साथ दिखाई दे रहे। वे जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं और झूम रहे हैं। वीडियो में कई महिलाएं मेरे घर राम आए हैं गाती दिख रहीं। इसी दौरान वीडियो में एक महिला कहती है, ‘रणबीर कपूर हम सबके फेवरेट हैं। हम लोग चाहते हैं कि भगवान राम की कृपा इन पर बनी रहे और फिल्म सुपरहिट हो जाए।’ पाकिस्तानी हिंदू कराची की सड़कों पर रामायण का पोस्टर लेकर निकले और वहां के ऐतिहासिक मंदिर पर भी पोस्टर को लगाया।

फिल्म को मिले ऑस्कर

वीडियो बनाने वाले शख्स ने मूवी की पूरी कास्ट को शुभकामनाएं दीं और कहा कि न सिर्फ यह सुपरहिट हो बल्कि ऑस्कर भी जीते। इसके बाद वीडियो में वे सियावर राम चंद्र भगवान की जय के नारे लगाते हैं। वीडियो में महिलाएं रामायण का पोस्टर लेकर नाचती-गाती दिख रही हैं। एक शख्स कहते हैं कि आने वाली रामायण फिल्म को पाकिस्तान से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय श्रीराम। वीडियो में कराची शहर को भी दिखाया गया है जहां सड़कों पर हिंदू रामायण का पोस्टर लेकर घूम रहे हैं। इसके बाद वे मंदिर में जाते हैं और ढोल-नगाड़ों के साथ पोस्टर लगाते हैं।

सब बोल रहे फिल्म देखने जाएंगे

मंदिर के पुजारी फिल्म के बारे में कहते हैं कि आप सभी जानते हैं कि अभी दिवाली पर रामायण फिल्म आ रही है, उसको हम सभी लोग देखेंगे और अमल करेंगे। मैंने पहले भी कहा था कि इस तरह की रामायण नहीं बन सकती है। पाकिस्तान ही नहीं, पूरी दुनिया में हिंदू दिवाली का त्योहार बहुत धूम-धाम से मनाता है। वीडियो के जरिए पाकिस्तानी हिंदुओं की तरफ से रणबीर कपूर समेत पूरी कास्ट को शुभकामनाएं दीं।

रामायण के बारे में जानें

बता दें कि रामायण को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। इसमें रणबीर कपूर, साईं पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे समेत कई एक्टर हैं। यह भारत की सबसे महंगी फिल्म होने जा रही है, जिसे चार हजार करोड़ में बनाया गया है। फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रॉड्यूस किया है और यह पांच नवंबर को बड़े पर्दे पर आने जा रही है। वहीं, फिल्म का दूसरा पार्ट अगली दिवाली पर रिलीज होने की संभावना है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN