Home rss sports hindi पाकिस्तान सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, चोट के कारण दोनों...

पाकिस्तान सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, चोट के कारण दोनों टेस्ट से बाहर हुआ धाकड़ ओपनर

3
0

Source :- KHABAR INDIATV

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और अब वह दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण निसांका समय पर फिट नहीं हो पाए। उनकी जगह लाहिरू उदारा को टीम में शामिल किया गया है।

निसांका को पाकिस्तान दौरे के लिए श्रीलंका की शुरुआती 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली थी, लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर था। मेडिकल टीम से हरी झंडी नहीं मिलने के कारण उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा है। यह श्रीलंका के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि टीम को पाकिस्तान की धरती पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC के अहम मुकाबले खेलने हैं।

निसांका को सितंबर में इंग्लैंड दौरे के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद वह पाकिस्तान के खिलाफ T20I मैचों में भी नहीं खेल पाए थे। उन्हें मौजूदा ODI ट्राई सीरीज के लिए भी सशर्त टीम में शामिल किया गया था, लेकिन फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाने के कारण वह उससे भी बाहर हो गए। इससे पहले अगस्त में भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी वह कलाई की चोट के कारण नहीं खेल सके थे। लगातार चोटों ने उनकी टेस्ट क्रिकेट में वापसी की राह मुश्किल कर दी है।

लाहिरू उदारा को मिला मौका

निसांका की जगह टीम में शामिल किए गए लाहिरू उदारा पहले से ही ODI टीम के साथ पाकिस्तान में मौजूद हैं। उन्हें ट्राई सीरीज के लिए भी निसांका के स्थान पर ही चुना गया था। उदारा अब तक श्रीलंका के लिए पांच टेस्ट मैच खेल चुके हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज और भारत के खिलाफ टीम के पिछले दो टेस्ट अभियानों में हिस्सा लिया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटीगुआ में उन्होंने 188 रन की शानदार पारी खेली थी।

9 नवंबर से शुरू होगी टेस्ट सीरीज

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र का हिस्सा है। पहला टेस्ट 9 से 13 नवंबर तक रावलपिंडी में होगा, जबकि दूसरा मुकाबला 17 से 21 नवंबर तक लाहौर में खेला जाएगा। यह सीरीज श्रीलंका के नए कप्तान कुसल मेंडिस के नेतृत्व में टीम की पहली टेस्ट सीरीज होगी। ऐसे में निसांका की गैरमौजूदगी टीम के लिए चुनौती बढ़ा सकती है।

यह भी पढ़ें:

ICC इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड का ऐलान, विकेटकीपर-बल्लेबाज को मिली टीम की कमान

आकिब नबी ने गेंद से मचाया कहर, न्यूजीलैंड-ए के टॉप ऑर्डर को किया तहस-नहस, 3 ओवर में झटके 3 विकेट

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV