Source :- LIVE HINDUSTAN
iQOO अपनी Z-सीरीज में एक नया फोन जोड़ने की तैयारी रहा है। रिपोर्ट्स का दावा है कि यह फोन 7 इंच स्क्रीन पैक करेगा और इसमें 10,000mAh से भी बड़ी बैटरी मिलने की बात कही जा रहा है। अपकमिंग फोन में और क्या-क्या खास होगा, चलिए बताते हैं…
प्रोडक्ट्स के सुझाव
iQOO तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में नए-नए मॉडल जोड़ रहा है। खबर है कि ब्रांड अब अपनी Z-सीरीज में एक और स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी कर रहा है। एक टिप्स्टर के अनुसार, इस फोन में 7 इंच की स्क्रीन और 10,000mAh से ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। बताया जा रहा है कि यह ‘मोल्ड स्टेज’ (इस स्टेज में फोन का सांचा तैयार किया जाता है) में पहुंच गया है और इससे पता चलता है कि इसके डाइमेंशन और डिजाइन को काफी हद तक फाइनल कर लिया गया है। हालांकि, अभी इसके फाइनल नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन टिप्स्टर का दावा है कि यह आने वाली iQOO Z12 सीरीज का हिस्सा हो सकता है।
टिप्स्टर का दावा है कि यह आने वाली iQOO Z12 सीरीज का हिस्सा हो सकता है।
iQOO Z12 Series में क्या होगा खास (लीक के अनुसार)
गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर एक पोस्ट में टिप्स्टर ‘डिजिटल चैट स्टेशन’ ने बताया कि आईकू का एक अपकमिंग मिड-रेंज स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग के ‘मोल्ड’ स्टेज में पहुंच गया है। आम तौर पर इसका मतलब यह होता है कि फोन के फिजिकल डाइमेंशन और डिजाइन काफी हद तक तय हो चुके हैं। हालांकि, लॉन्च से पहले हार्डवेयर में कंपनी बदलाव कर सकती है।
2027 में लॉन्च हो सकता है फोन
टिप्स्टर ने फोन का नाम तो नहीं बताया है, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन्स से हिंट मिलता है कि यह iQOO Z12 सीरीज का हिस्सा हो सकता है। बताया जा रहा है कि इस फोन में 7 इंच की बड़ी डिस्प्ले और 10,000mAh से ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी होगी। इसके 2027 के बीच में चीन में लॉन्च होने की संभावना है।
अटकले हैं कि यह अपकमिंग फोन iQOO Z12S फोन हो सकता है। मौजूदा iQOO Z11 लाइनअप में पहले से ही स्टैंडर्ड iQOO Z11 शामिल है, जो 9020mAh की बैटरी पैक करता है, जबकि iQOO Z11S में 10,000mAh की बैटरी है।
Z11 सीरीज में iQOO Z11 Turbo भी शामिल है, जो एक फ्लैगशिप-ग्रेड चिपसेट के साथ कुछ अलग पेश करता है। इसी तरह, आने वाली Z12 सीरीज भी कई अलग-अलग सेगमेंट को कवर कर सकती है।
चीन में लॉन्च होने वाले iQOO Z12 टर्बो के अलावा, कंपनी ग्लोबल मार्केट के लिए iQOO Z12x और iQOO Z12 लाइट पर भी काम कर रही है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि इस नए फोन का नाम iQOO Z12S होगा या फिर इसे कोई और नाम दिया जाएगा।
Amazon पर मिल रहे iQOO के इन फोन्स पर भी विचार किया जा सकता है
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



