Home LIFESTYLE NEWS HINDI पितृ पक्ष 2026: पहले दिन पितरों को चढ़ती है खीर-पूड़ी, ऐसे बनाएं...

पितृ पक्ष 2026: पहले दिन पितरों को चढ़ती है खीर-पूड़ी, ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पितृ पक्ष की शुरुआत 26 सितंबर से हो रही है और पहले दिन चावल की खीर और पूड़ी का प्रसाद चढ़ाया जाता है। तो चलिए आपको खीर-पूड़ी बनाने का सही तरीका बताते हैं।

हिंदू धर्म में पितृ पक्ष के समय को बेहद खास माना जाता है, क्योंकि यह पूरी तरह से पितरों को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान किए गए दान, तर्पण, पिंडदान और पुण्य कार्यों से पितरों को शांति मिलती हैं। यही वजह है कि पितृ पक्ष में पितरों के पसंद का खाना बनता है या फिर प्रसाद के तौर पर कुछ चीजें चढ़ाई जाती हैं। श्राद्ध के पहले दिन चावल की खीर और पूड़ी प्रसाद में चढ़ाना शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी चावल की खीर और पूड़ी बनाने वाले हैं, तो हम आपको सही माप और स्वादिष्ट बनाने का परफेक्ट तरीका बताने जा रहे हैं।

चावल की खीर बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

फुल क्रीम दूध- 1 लीटर

बासमती चावल- 50 ग्राम (लगभग ¼ कप)

चीनी- 100–125 ग्राम (स्वादानुसार)

इलायची- 4-5

बादाम- 10-12

काजू- 8-10

किशमिश- 1 बड़ा चम्मच

केसर- 8-10 धागे (ऑप्शनल)

खीर बनाने का सही तरीका

1. चावल को धोकर 20-30 मिनट पानी में भिगो दें। पानी निकालकर चावल को हल्का सा मसल लें। ज्यादा ना भिगोएं वरना चावल ज्यादा महीन हो जाएगा।

2. भारी तले के बर्तन में दूध उबालें। उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दें। दूध को ज्यादा गाढ़ा न करें।

3. अब उबले हुए दूध में चावल डालकर धीमी आंच पर पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध नीचे न लगे।

4. करीब 25-30 मिनट में चावल अच्छी तरह गल जाए और दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो चीनी डालकर मिला दें। फिर इसमें इलायची, कटे हुए मेवे और किशमिश डालकर 5-7 मिनट और पकाएं।

5. अगर आपको केसर के धागे डालने हो तो डालकर गैस बंद कर दें। खीर ठंडी होने पर और गाढ़ी हो जाएगी। खीर को ठंडा करने के लिए फ्रिज में भी रख सकती हैं या गर्म ही प्रसाद में चढ़ा सकती हैं।

पूड़ी के लिए सामग्री-

गेहूं का आटा- 500 ग्राम

नमक- स्वादानुसार

तेल/घी- 1 बड़ा चम्मच (मोयन के लिए)

काले

पानी- लगभग 200–225 मिली

तलने के लिए तेल/घी- जरूरत के अनुसार

पूड़ी बनाने का परफेक्ट तरीका

1. सबसे पहले आटे में नमक और 1 बड़ा चम्मच तेल या घी डालकर अच्छी तरह मिला लें।

2. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए कड़ा आटा गूंथें। पूड़ी का आटा रोटी के आटे से थोड़ा सख्त होना चाहिए।

3. आटे को ढककर 10-15 मिनट तक रेस्ट दें। छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूड़ी बेल लें। बहुत पतली या मोटी न बेलें।

4. कड़ाही में तेल अच्छी तरह गर्म करें। पूड़ी डालते ही कलछी से हल्के हाथ से दबाएं, इससे पूड़ी फूल जाएगी।

5. दोनों तरफ से सुनहरी होने तक तलकर निकाल लें। ऐसे एक-एक करके सभी पूड़ियों को तल लीजिए।

टिप्स- पूड़ी के लिए आटा कड़ा ही गूंथें और इसमें मोयन मिलाना बिल्कुल न भूलें। ऐसा करने से आपकी पूड़ियां फूली हुई और अच्छी बनेंगी। अगर आटा गीला हुआ तो पूड़ियां सही से बेलना मुश्किल हो जाएगा। खीर के लिए 50 ग्राम चावल प्रति 1 लीटर दूध का रेशियो सबसे सही रहेगा। अगर गाढ़ी खीर पसंद करते हैं, तो चावल ज्यादा लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN