Home rss sports hindi पीवी सिंधू का फ्रेंच ओपन फाइनल में सपना टूटा, दक्षिण कोरिया की...

पीवी सिंधू का फ्रेंच ओपन फाइनल में सपना टूटा, दक्षिण कोरिया की आन से यंग ने जीता खिताब

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पीवी सिंधू को फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर एक आन से यंग ने तीन सेट तक चले मुकाबले में जीत हासिल की।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू रविवार को फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर एक आन से यंग से हार गईं। तीन सेट तक चले मुकाबले में सिंधू ने दमदार शुरुआत की लेकिन आन से यंग ने वापसी करते हुए खिताब अपने नाम किया। इससे पहले सेमीफाइनल में सिंधू ने जापान की हिना अकेची पर रोमांचक जीत दर्ज की थी और फाइनल में जगह बनाई थी।

सिंधू ने जीता पहला गेम

दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर एक आन ने फाइनल में पीवी सिंधू को 16-21, 21-11, 21-12 से हराया। सिंधू ने खिताबी मुकाबले की बेहतरीन शुरुआत की और पहला सेट 21-16 से अपने नाम किया लेकिन फिर आन से यंग ने वापसी की। दूसरे सेट में यंग ने 21-11 से जीत हासिल की और फिर तीसरा सेट 21-12 से अपने नाम किया।

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी इस साल बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर पर दो बार फाइनल में पहुंची हैं। जुलाई में सिंधु ने अकाने यामागुची को हराकर जापान ओपन का खिताब जीता था, जिससे उनका 19 महीने से चला आ रहा खिताबी सूखा खत्म हुआ था। इसके बाद भारतीय स्टार ने अकेची को तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में 21-10, 20-22, 21-16 से हराकर इस साल दूसरी बार सुपर 750 टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था।

सिंधू ने 11वां मुकाबला गंवाया

रविवार को सुपर 750 इवेंट के फाइनल में पीवी सिंधु का सामना दक्षिण कोरिया की मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन एन से यंग से हुआ। लेकिन सिंधू यहां भी यंग के खिलाफ जीत का खाता नहीं खोल सकीं। सिंधु ने अब तक उनके खिलाफ खेले गए 11 मैचों में से एक में भी जीत हासिल नहीं की है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN