Source :- LIVE HINDUSTAN
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने हाइलो ओपन का खिताब जीतकर इस सत्र की दूसरी ट्रॉफी अपने नाम की। सिंधू ने फाइनल में क्येरफेल्ट 21-12, 21-14 से हराया।
पीवी सिंधु ने जर्मनी में आयोजित हाइलो ओपन 2026 के फाइनल में डेनमार्क की लाइन होयमार्क क्येरफेल्ट को सीधे गेमों में हराकर खिताब अपने नाम किया। यह इस साल उनका दूसरा बीडब्ल्यूएफ खिताब है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारत की पीवी सिंधू ने फाइनल में क्येरफेल्ट 21-12, 21-14 से हराया। पिछले हफ्ते फ्रेंच ओपन के फाइनल में हारने के बाद 31 वर्षीय भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधु ने अपना सातवां बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब जीता, जबकि जारी सीजन का दूसरा खिताब अपने नाम किया।
सिंधू ने केयर्सफेल्ड को सीधे गेम में हराया
पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू ने पांच लाख डॉलर इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के 39 मिनट तक चले फाइनल में आठवीं वरीयता प्राप्त केयर्सफेल्ड को 21-12, 21-14 से शिकस्त दी। जुलाई में जापान ओपन में खिताब जीतने वाली और पिछले सप्ताह फ्रेंच ओपन में उपविजेता रही सिंधू ने पूरे मुकाबले में शानदार नियंत्रण और दमदार खेल का प्रदर्शन किया।
विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज भारतीय खिलाड़ी ने इस जीत के साथ 9,200 रैंकिंग अंक हासिल किए और सत्र के अंत में होने वाले विश्व टूर फाइनल्स के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की। दूसरी वरीयता प्राप्त सिंधू का फाइनल से पहले केयर्सफेल्ड के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड 6-1 था। डेनमार्क की खिलाड़ी को उनके खिलाफ एकमात्र जीत 2025 सुदीरमन कप फाइनल्स में मिली थी।
4 साल बाद सिंधू ने जीते दो खिताब
सिंधु ने जुलाई में जापान ओपन 2026 के फाइनल में तीन बार की विश्व चैंपियन जापान की अकाने यामागुची को हराकर खिताब जीता था। यह दिसंबर 2024 के बाद उनका पहला बीडब्ल्यूएफ खिताब था। साथ ही, यह उनके करियर का पहला ‘सुपर 750’ खिताब भी था। हाइलो ओपन जीतने के साथ ही 2022 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है, जब पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू ने एक ही सीजन में दो खिताब अपने नाम किया।
इससे पहले क्येरफेल्ट ने एक घंटे 22 मिनट तक चले सेमीफाइनल में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को 8-21, 21-19, 28-26 से हराया। दुनिया की 8वें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने एक ऑल-इंडियन सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी ही देश की अनमोल खर्ब को 21-13, 21-16 से हराकर हाइलो ओपन के फाइनल में जगह बनाई थी।
जर्मनी में चल रहे बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 टूर्नामेंट में सिंधु शानदार फॉर्म में थी और उन्होंने अब तक एक भी गेम नहीं गंवाया है। वहीं, लाइन क्यर्सफेल्ड सेमीफाइनल में थाईलैंड की टॉप सीड पोर्नपावी चोचुवोंग को एक कड़े और लंबे मुकाबले में हराकर फाइनल में पहुंची हैं। डेनमार्क की इस खिलाड़ी ने 8-21, 21-19, 28-26 से जीत दर्ज की।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




