Home - पूरे ₹12,000 महंगा हुआ Samsung का 50MP OIS कैमरा, IP68 वाटरप्रूफ रेटिंग...

पूरे ₹12,000 महंगा हुआ Samsung का 50MP OIS कैमरा, IP68 वाटरप्रूफ रेटिंग वाला ये फोन, अब 1 लाख के करीब पहुंची कीमत

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung Galaxy S26 की भारत में कीमत 12,000 रुपए बढ़ा दी गई है। 20 सितंबर 2026 से फोन की नई कीमत लागू होगी। जानें नई कीमत और फोन के फीचर्स की पूरी डिटेल।

Samsung Galaxy S26 खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। Samsung ने अपने इस फ्लैगशिप फोन की कीमत में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने Galaxy S26 के दोनों स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,000 रुपए बढ़ा दी है। Moneycontrol की रिपोर्ट के मुताबिक नई कीमत 20 सितंबर 2026 से लागू होगी। इस कीमत बढ़ने के बाद Galaxy S26 का शुरुआती मॉडल अब 99,999 रुपए का हो गया है। कुछ समय पहले यही फोन 87,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। यानी अब फोन खरीदने के लिए पहले के मुकाबले पूरे 12,000 रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे। इस प्राइस हाईक के बाद Samsung का कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन अब सीधे 1 लाख रुपये वाले सेगमेंट के करीब पहुंच गया है।

Galaxy S26 की कीमत में कितना बदलाव हुआ?

Samsung Galaxy S26 दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। दोनों मॉडल की कीमत में 12,000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। Samsung Galaxy S26 के 12GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत पहले 87,999 रुपए थी, जो अब बढ़कर 99,999 रुपए हो गई है। वहीं 12GB RAM + 512GB वेरिएंट की पुरानी कीमत 1,07,999 रुपए थी, जिसे बढ़ाकर अब 1,19,999 रुपए कर दिया गया है। नई कीमत 20 सितंबर 2026 से लागू होगी। इसलिए अगर कोई ग्राहक मौजूदा कीमत पर Galaxy S26 खरीदना चाहता है, तो 20 सितंबर से पहले उपलब्ध स्टॉक की कीमत जरूर चेक कर सकता है।

Samsung Galaxy S26 में मिलेंगे ये खास फीचर्स

Samsung Galaxy S26 में 6.3 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है। इसमें 120Hz का एडैप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन की स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 2,600 निट्स तक बताई गई है। Galaxy S26 में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP OIS का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 10MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy S26 में 4,300mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 25W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। Galaxy S26 के भारतीय मॉडल में Exynos 2600 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12GB RAM मिलती है।

Samsung ने इस सीरीज में AI और परफॉर्मेंस पर भी खास ध्यान दिया है। Galaxy S26 सीरीज को कंपनी ने नए Galaxy AI फीचर्स के साथ पेश किया था। Galaxy S26 को IP68 रेटिंग मिली है। इसके अलावा फोन में Gorilla Glass Victus 2 और Armor Aluminum फ्रेम दिया गया है। आसान भाषा में कहें तो IP68 रेटिंग फोन को धूल और पानी से बचाने में मदद करता है।

Galaxy S26 की कीमत अब iPhone 17 के करीब

कीमत बढ़ने के बाद Galaxy S26 का मुकाबला अब कीमत के मामले में Apple के iPhone 17 से भी काफी करीब हो गया है। iPhone 17 की मौजूदा शुरुआती कीमत ₹99,900 है। वहीं Galaxy S26 की नई शुरुआती कीमत ₹99,999 है। दोनों फोन की शुरुआती कीमत में अब सिर्फ ₹99 का अंतर रह गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN