Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung के स्लिमेस्ट फोन Galaxy S25 Edge पर 40,000 तक का बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी के 200MP कैमरा और 12 रैम वाले इस सबसे पतले स्मार्टफोन की कीमत अब Galaxy S26 से भी कम हो गई है। जानिए ऑफर और कहां से खरीदें:

अगर आप लंबे समय से Samsung का कोई प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे थे, तो आपके लिए यह सही मौका हो सकता है। Samsung के सबसे पतले स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge पर इस समय जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। बिना किसी शर्त के Galaxy S25 Edge 40000 रुपए के डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है। फोन प्रीमियम डिजाइन, दमदार 200MP कैमरा, फ्लैगशिप प्रोसेसर और Galaxy AI जैसे फीचर्स के साथ आता है। आइए डिटेल में आपको बताते हैं इस फोन पर मिलने वाली बेस्ट डील के बारे में।

Samsung Galaxy S25 Edge पर जबरदस्त डिस्काउंट

ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S25 Edge बिना किसी ऑफर के 40,000 रुपए सस्ता मिल रहा है। अगर आप बैंक और एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा उठाते हैं तो आप फोन को और सस्ते में खरीद पाएंगे। बता दें कि Samsung Galaxy S25 Edge 5G के 12GB + 256 GB वैरिएंट को 1,09,999 रुपए में लॉन्च किया गया था लेकिन अब यह फोन फ्लिपकार्ट पर 69,999 रुपए में बेचा जा रहा है।

वहीं अगर आप फोन को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के कार्ड से खरीदते हैं तो आपको 3500 रुपए का कैशबैक मिल जायेगा। अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है और वह एक्सचेंज के लिए योग्य है, तो Samsung Galaxy S25 Edge खरीदते समय आपको 50,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस और डिस्काउंट मिल सकता है। एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल, कंडीशन और ब्रांड पर निर्भर करेगी। ऐसे में बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील को मिलाकर इस फ्लैगशिप फोन की प्रभावी कीमत काफी कम हो सकती है।

Samsung Galaxy S25 Edge 5G की बड़ी खासियतें

यह फोन कंपनी का सबसे पतला फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। फोन में 6.7 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है। फोन 12GB RAM और हाई-स्पीड स्टोरेज के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए Galaxy S25 Edge 5G में 200MP का प्राइमरी AI कैमरा दिया गया है। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है, जिससे बड़े फ्रेम और ग्रुप फोटोज आसानी से कैप्चर किए जा सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा भी है।

फोन में Galaxy AI फीचर्स का सपोर्ट मिलता है, जिनकी मदद से फोटो एडिटिंग, ट्रांसलेशन, नोट्स समरी और कई स्मार्ट AI टूल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 3,900mAh बैटरी दी गई है।

सिक्योरिटी और मजबूती के लिए फोन को IP68 Water and Dust Resistance Rating मिली हुई है। यानी यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहता है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G कनेक्टिविटी, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN