Home rss business hindi पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका के बीच जारी हुए 16 अक्टूबर...

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका के बीच जारी हुए 16 अक्टूबर के रेट

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Petrol Diesel Rates 16 Oct: आज 16 अक्टूबर को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने रोजाना की तरह पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं
  • आज देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 88.66 रुपये लीटर है, जबकि यहां 1 लीटर डीजल की कीमत 84.56 रुपये है
  • सबसे महंगा पेट्रोल चित्तूर में 118.34 रुपये लीटर है

कच्चे तेल की कीमतें लगातार 100 डॉलर के ऊपर बने रहने से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका प्रबल हो गई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक 2027 में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इससे पहले ही नवंबर में पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाए जा सकते हैं। इन आशंकाओं के बीच आज 16 अक्टूबर को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने रोजाना की तरह पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं।

राहत भरा शुक्रवार

HPCL, IOCL और BPCL द्वारा जारी पेट्रोल-डीजल के रेट में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। ईंधन के मामले यह शुक्रवार राहत भरा है। कच्चे तेल में नरमी है। ब्रेंट क्रूड सुबह 49 सेंट कम होकर 105.43 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी ओर दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 प्रति लीटर पर स्थिर है।

सबसे सस्ता और महंगा पेट्रोल-डीजल

आज देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 88.66 रुपये लीटर है, जबकि यहां 1 लीटर डीजल की कीमत 84.56 रुपये है। जबकि, सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 118.34 रुपये लीटर है। चित्तूर में डीजल 106.06 रुपये लीटर है। चित्तूर में पेट्रोल दिल्ली से 16.22 रुपये और डीजल 10.86 रुपये प्रति लीटर महंगा है। जबकि, पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल दिल्ली के मुकाबले 13.46 रुपये और डीजल 10.64 रुपये प्रति लीटर सस्ता मिल रहा है।

सरकारी कंपनियों ने मई में बढ़ाया था रेट

वैसे तो मई के बाद भारत में सरकारी पंपों पर तेल के दाम नहीं बढ़े हैं। अलबत्ता नायरा ने सितबंर में और जियो-बीपी ने अक्टूबर यानी इसी महीने पेट्रोल-डीजल दोनों के दाम में 5 रुपये तक का इजाफा कर चुकी हैं। बता दें सरकारी कंपनियों ने इस साल मई में पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब ₹7.50-₹7.50 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

महंगे पेट्रोल-डीजल का असर

ब्लूमबर्ग ने इकोनॉमिस्ट एलेक्जेंड्रा हरमन प्रसाद के हवाले से बताया है कि नवंबर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी इस साल मई में हुई कुल 7.5% के मुकाबले करीब आधी हो सकती है। यानी करीब 4 रुपये लीटर। बता दें पेट्रोल-डीजल महंगा होने से वाहनों का खर्च सीधे बढ़ता है। आगे चलकर माल ढुलाई महंगी होने पर इसका असर सब्जियों, किराना सामान और अन्य वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

कितनी बढ़ सकती है महंगाई

ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स के अनुमान के मुताबिक, अगर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते हैं, तो भारत में खुदरा महंगाई दर अक्टूबर-दिसंबर 2026 तिमाही में 6.2% और जनवरी-मार्च 2027 तिमाही में 6.5% तक पहुंच सकती है। ये आंकड़े भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2% से 6% की निर्धारित महंगाई सीमा से ऊपर होंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN