Home rss business hindi पेट्रोल-डीजल के 9 अक्टूबर के रेट अपडेट, घर से निकलने से पहले...

पेट्रोल-डीजल के 9 अक्टूबर के रेट अपडेट, घर से निकलने से पहले चेक करें LPG-CNG के भाव

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Petrol, Diesel, LPG, CNG Rates: ब्रेंट क्रूड आज सुबह 66 सेंट कम होकर 103.62 डॉलर प्रति बैरल पर रह गया है
  • बेंचमार्क दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर पर स्थिर है
  • आज 9 अक्टूबर को देश में कहीं भी सीएनजी और एलपीजी के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है

कच्चा तेल अभी भी 100 डॉलर प्रति बैरल के पार उबल रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल, एलपीजी, सीएनजी जैसे फ्यूल की कीमतें बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। कुछ दिन पहले ही नायरा ने पेट्रोल के दाम 5 प्रति लीटर और डीजल के दाम 3 प्रति लीटर बढ़ाए थे। जबकि, सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों जैसे IOCL, HPCL और इंडियन ऑयल के पंपों पर आज भी राहत है। इन कंपनियों के पंपों पर पेट्रोल-डीजल के रेट मई के बाद नहीं बदले हैं।

दूसरी अच्छी खबर यह है कि देश भर में एलपीजी और सीएनजी के रेट स्थिर हैं। कब तक स्थिर रहेंगे अभी यह कहना मुश्किल है। कंपनियों का मार्जिन कम होता जा रहा है और उनपर कीमतें बढ़ाने के अलावा और कोई चारा नहीं बच रहा।

आज कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट

सबसे पहले बात आज कच्चे तेल की कीमतों की। क्रूड की कीमतों में शुक्रवार को मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले ईरान पर हमला नहीं करने के बयान से बाजार को राहत मिली। हालांकि, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष, होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमलों और अमेरिका में तूफान के खतरे ने तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बनाए रखी।

वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड की कीमत घटकर 91 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गई। गुरुवार को इसमें 3.6 प्रतिशत की तेजी आई थी। वहीं, ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव पिछले कारोबारी सत्र में 104 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बंद हुआ था। ब्रेंट क्रूड आज सुबह 66 सेंट कम होकर 103.62 डॉलर प्रति बैरल पर रह गया है।

ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि ईरान के साथ उनकी बातचीत सकारात्मक रही है। उन्होंने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट से रिकॉर्ड मात्रा में कच्चे तेल की आवाजाही हो रही है। हालांकि, उन्होंने ईरानी बंदरगाहों की अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखने की बात भी कही।

ट्रंप के नए हमले टालने के संकेत के बावजूद क्षेत्र में तनाव कम नहीं हुआ है। इसी बीच द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया कि अमेरिकी प्रशासन ने ईरान पर तीन दिनों तक हमले करने की योजना तैयार की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इन योजनाओं में ड्रोन और मिसाइलों के भंडार, ऊर्जा और अन्य ठिकानों को निशाना बनाना शामिल था।

पेट्रोल-डीजल, एलपीजी-सीएनजी के लेटेस्ट रेट्स

CNG के रेट : उत्तर प्रदेश में सबसे महंगी सीएनजी कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में 98.31 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रही है। इसके बाद हापुड़ में 96.59 रुपये, जबकि नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और गौतम बुद्ध नगर में 95.59 रुपये प्रति किलोग्राम है। हरियाणा में कैथल में 92.32 रुपये, गुरुग्राम में 92.01, रेवाड़ी में 91.59 रुपये प्रति किलोग्राम पर उपलब्ध है। दिल्ली में इसकी कीमत सबसे कम 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो NCR के अन्य शहरों की तुलना में काफी सस्ती है।

पेट्रोल-डीजल के रेट: बेंचमार्क दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर पर स्थिर है। दूसरी ओर प्रीमियम पेट्रोल XP95 ₹109.24, XP100 ₹167.35 और XG ₹100.52 प्रति लीटर बिक रहा है। लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये का है।

एलपीजी के रेट: दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 1 अक्टूबर से 62.50 रुपये महंगा होकर 2810 रुपये का हो गया है। घरेलू सिलेंडर के रेट में आज भी 942 रुपये का ही है। आज 9 अक्टूबर को देश में कहीं भी एलपीजी के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पेट्रोल-डीजल 7.50-7.50 रुपये और सिलेंडर 994 रुपये हुआ था महंगा

पिछली बार जब कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही थीं तो मई में पेट्रोल-डीजल 7.50-7.50 रुपये बढ़े थे। युद्ध के बीच ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 994 रुपये और घरेलू सिलेंडर 89 रुपये महंगा हो गया था। देश की राजधानी समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और अन्य राज्यों के कई शहरों में CNG की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने पांच बार सीएनजी के रेट बढ़ा चुका है। इसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में 29 अगस्त से CNG की कीमत 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN