Home rss business hindi पेनी कैटेगरी के ये 6 दमदार शेयर, 6 महीने में दे चुके...

पेनी कैटेगरी के ये 6 दमदार शेयर, 6 महीने में दे चुके 316% तक रिटर्न

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • विजी फाइनेंस, एवेक्सिया लाइफकेयर और एनएचसी फूड्स में से एक पेनी स्टॉक ने 300% से ज्यादा का रिटर्न दिया है
  • हालांकि, हम आपको कुछ और भी पेनी शेयरों के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत मामूली है लेकिन रिटर्न मल्टीबैगर रहा है

शेयर बाजार में कई ऐसे पेनी कैटेगरी के स्टॉक हैं जिसने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पेनी स्टॉक- विजी फाइनेंस, एवेक्सिया लाइफकेयर और एनएचसी फूड्स भी इसी कैटेगरी में हैं। पिछले छह महीनों में इनमें से एक पेनी स्टॉक ने 300% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। हालांकि, हम आपको कुछ और भी पेनी शेयरों के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत मामूली है लेकिन रिटर्न मल्टीबैगर रहा है।

विजी फाइनेंस: इस नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी के शेयर पेनी कैटेगरी के हैं। इस शेयर ने छह महीने की अवधि में निवेशकों को 316% तक का रिटर्न दिया है। शेयर के वर्तमान कीमत की बात करें तो बीते शुक्रवार को इसमें अपर सर्किट लगा और यह 13.38 रुपये पर बंद हुआ। शेयर के 52 हफ्ते का हाई और लो क्रमश: 17.37 रुपये और 1.97 रुपये है। हाल ही में विजी फाइनेंस लिमिटेड ने BSE को जानकारी दी है कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 14/10/2026 को होनी तय हुई है।

एवेक्सिया लाइफकेयर: इस पेनी कैटेगरी के शेयर के 6 महीने का परफॉर्मेंस 270% रहा है। शेयर की कीमत 2.11 रुपये है। एक दिन पहले के मुकाबले शुक्रवार को इस शेयर में 5% का अपर सर्किट लगा। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 2.15 रुपये है।

एनएचसी फूड्स: इस फूड प्रोडक्ट्स की कैटेगरी वाले शेयर की कीमत 1.65 रुपये है। हालांकि, छह महीने में शेयर ने 101 पर्सेंट का रिटर्न दिया है।

चौंकाने वाले ये पेनी शेयर

पिछले छह महीनों में टावेक्सिया लाइफकेयर के शेयर ने 65 फीसदी का रिटर्न दिया है। शेयर का पिछला बंद भाव 1.19 रुपये रहा। इसी अवधि में एम्पावर इंडिया के शेयर में 55 फीसदी की तेजी आई और यह 1.92 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, एनसीएल रिसर्च एंड फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर ने 46 फीसदी का रिटर्न दिया, जिसका पिछला बंद भाव 0.67 रुपये था। एनसीएल रिसर्च एंड फाइनेंशियल सर्विसेज, नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है। वहीं, एम्पावर इंडिया आईटी सेक्टर से जुड़ी हुई कंपनी है। टावेक्सिया लाइफकेयर की बात करें तो फार्मास्युटिकल सेक्टर से जुड़ी कंपनी है।

उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहा बाजार

भारतीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव वाले दौर से गुजर रहा है। बीते शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 879.09 अंक यानी 1.23 प्रतिशत बढ़कर 72,472.33 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,075.96 अंक यानी 1.50 प्रतिशत चढ़कर 72,669.20 अंक तक पहुंच गया था। एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 288.65 अंक यानी 1.30 प्रतिशत बढ़कर 22,520.45 अंक पर बंद हुआ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN