Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/13/1200x900/spirit_prabhas_16_01_1768579314730_1768579326492_1791905812929_I9hG_779247d2-0f8d-418a-bff1-17528386e62e_3Aw3.pngप्रभास और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा फिल्म ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट टलने की खबर सामने आ रही है। पहले प्रभास, सलमान खान की फिल्म को टक्कर देने वाले थे। अब रिलीज आगे बढ़ सकती है।
एक्टर प्रभास और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा फिल्म ‘स्पिरिट’ पर लंबे समय से काम कर रहे हैं। फिल्म अगले साल यानी ईद 2027 के मौके पर रिलीज होने वाली थी। ऐसी भी खबरें थीं कि प्रभास और सलमान खान की फिल्म SVC 63 की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होने वाली है। अब ताजा खबरों की मानें तो प्रभास और संदीओ रेड्डी वांगा की एक्शन फिल्म ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट बदलने वाली है।
क्या सच में टल रही है प्रभास की फिल्म स्पिरिट की रिलीज डेट?
वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ 5 मार्च 2027 को रिलीज नहीं हो रही है। मेकर्स आगे की डेट तलाश रहे हैं। इसके पीछे का कारण अभी सामने नहीं आया है।
प्रभास की फिओल्म स्पिरिट पहले ससी दिन हो रही थी रिलीज
प्रभास स्टारर फिल्म ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट पहले 5 मार्च 2027 फाइनल की गई थी। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म की रिलीज टलने को लेकर सभी खबरों को अफवाह बताते हुए कन्फर्म किया था कि उनकी फिल्म तय तारीख यानी 5 मार्च को ही रिलीज हो रही है। लेकिन अब एक बार फिर से फिल्म की रिलीज आगे बढ़ने की खबर सामने आ रही है। इसकी एक वजह प्रभास की आने वाली पीरियड ड्रामा फिल्म ‘फौजी’ भी मानी जा रही है। दरअसल, फिल्म ‘फौजी’ दिसंबर 2026 में दस्तक देने वाली थी। लेकिन किन्हीं वजहों के चलते इस फिल्म की रिलीज आगे बढ़ गई है।
सलमान की फिल्म के लिए रास्ता साफ
ऐसी खबरें थीं कि प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ और सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘SVC 63’ ईद 2027 के मौके पर दस्तक देंगी। दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश की खबर ने एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी। अब प्रभास की फिल्म की रिलीजटलने की खबर ने सलमान के लिए रास्ता साफ कर दिया है।
प्रभास की फिल्म स्पिरिट होगी एक्शन से भरपूर
रणबीर कपूर के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल देने के बाद संदीप रेड्डी वांगा प्रभास के साथ स्पिरिट पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी उनकी हीरोइन के किरदार में दिखेगी। ये फिल्म जबरदस्त एक्शन से भरी होने वाली है। इस फिल्म को भूषण कुमार की टी-सीरीज प्रोड्यूस कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास अब तक के सबसे अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन होगा जो ऑडियंस ने पहले नहीं देखा होगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में प्रभास एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में होंगे। विवेक ओबेरॉय और प्रकाश राज जसे एक्टर्स अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




