Home LIFESTYLE NEWS HINDI प्रेशर कुकर में सीटी गिनकर खाना नहीं पकाते, समझें कौन सी 1...

प्रेशर कुकर में सीटी गिनकर खाना नहीं पकाते, समझें कौन सी 1 चीज का रखना है ध्यान

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

pressure cooker cooking mistakes: प्रेशर कुकर का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। बावजूद इसके काफी सारे लोग इसे सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाते। इसलिए जानें कुकर में कुकिंग के वक्त सीटी नहीं गिनी जाती बल्कि इस चीज का ध्यान रखा जाता है।

इंडियन कुकिंग में प्रेशर कुकर का काफी ज्यादा इस्तेमाल होता है। दाल, चावल, सब्जी और ना जाने कितने तरह की डिश लोग प्रेशर कुकर में ही कुक कर लेते हैं। लेकिन बावजूद इसके ज्यादातर महिलाओं को प्रेशर कुकर यूज करने का सही तरीका नहीं पता। तभी तो कभी उनसे दाल और कच्चे ही रह जाते हैं तो कभी सब्जी पककर पेस्ट बन जाती है। अगर आपके साथ भी यहीं सेम समस्या दोहराती रहती है तो कुकर को यूज करने का साइंस समझने की जरूरत है। जिसे द बॉम्बेडॉन के इंस्टाग्राम पेज पर समझाया गया है। जिसकी मदद से आप

हर बार कुकिंग ठीक से कर पाएंगी और फिर कभी आपका खाना ओवर कुक या कच्चा नहीं रह जाएगा बल्कि एक समान पकेगा और टेस्ट भी परफेक्ट आएगा।

कुकर की सीटी काउंट करने की गलती

प्रेशर कुकर में खाने-पीने का जो भी सामान रखा जाता है उसे रबर लगे ढक्कन से बंद करके बिल्कुल टाइट कर दिया जाता है और कुकर में प्रेशर बनता है और इस प्रेशर को रिलीज करने के लिए सीटी लगती है। अब ज्यादातर लोगों को लगता है कि जितनी सीटी उतना खाने की कुकिंग। मतलब सीटी गिनकर पता लगाते हैं कि खाना पक गया होगा या नहीं। चावल के लिए एक सीटी, दाल के लिए चार सीटी और आलू के लिए तो पांच से छह सीटी।

इतनी सीटी का हिसाब रखने के बाद भी जब प्रेशर कुकर खुलता है तो कभी चावल कच्चे रह जाते हैं तो कभी दाल और पानी बिल्कुल अलग होता है। वहीं सब्जी तो कई बार ओवर कुक हो जाती है और उसका टेस्ट ही खत्म हो जाता है।

दरअसल,इन सबका कारण प्रेशर कुकर में खाना पकाते वक्त सही टेक्निग का पता ना होना होता है।

तो फिर क्या है कुकर में खाना पकाने का सही तरीका

प्रेशर कुकर में जब भी खाना पका रहे हों तो उसकी सीटी से ज्यादा टाइमिंग का ध्यान रखें। तेज फ्लेम पर दो से चार सीटी बजाने की बजाय धीमी आंच पर मिनट के हिसाब से रखें। अपने घड़ी में टाइमर लगाएं और तब कुकिंग करें।

उदाहरण के लिए दाल पकाने के लिए तीनी सीटी लगाने की बजाय अगर आप टाइमर लगातें हैं और दाल को लो फ्लेम पर दस मिनट के लिए रखते हैं तो दाल का टेक्सचर और टेस्ट दोनों एक जैसा ही रहता है। प्रेशर कुकर बनाने वाली कंपनी के मैन्युअल पर भी यहीं प्रोसेस लिखा होता है।

तेज आंच पर होने से खाना जल्दी नहीं पकता

काफी सारी लेडीज को लगता है कि गैस की फ्लेम तेज करने और फटाफट सीटी आने से खाना तेजी से पक जाएगा। जबकि एक बार जब कुकर में पूरा प्रेशर बन जाए और फिर गैस की फ्लेम को धीमा करके तीन मिनट तक पकाते हैं तो भी खाना उतना ही पकता है। दरअसल जब गैस की फ्लेम तेज होती है तो खाना तेजी से गर्म होकर एवोपोरेट होता है और जल्दी-जल्दी सीटी आती है और जल्दी सीटी आने का बिल्कुल भी मतलब नहीं कि खाना जल्दी से पक गया है। इसलिए सही मेथड की मदद से हर बार खाना परफेक्ट बनेगा।

तो क्या है प्रेशर कुकर में पकाने का सही तरीका

प्रेशर कुकर में अब की बार दाल या चावल, सब्जी पकानी हो तो प्रेशर बनने के बाद गैस की फ्लेम को धीमा करें और टाइमर सेट करे, ऐसा करने से खाने का टेक्सचर बिल्कुल परफेक्ट बनेगा और आपकी गैस भी कम खर्च होगी।

प्रेशर कुकर में सब्जियां पकाते समय खास बात

प्रेशर कुकर में जब सब्जियां पका रहे हों तो भी छोटी सी बात का ध्यान रखें। शेफ रणवीर बरार बताते हैं कि जब भी सब्जी प्रेशर कुकर में बनाने के लिए काट रहे हैं उनके पीसेज को थोड़ा बड़ा ही रखें। जिससे सब्जियां पककर घुल ना जाएं और कुछ टुकड़े उनके पकने के बाद भी सही सलामत रहें गलकर मिक्स ना हो जाएं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN