Home LIFESTYLE NEWS HINDI फरदीन खान ने 1 रात में छोड़ दी थी शराब, जानें शरीर...

फरदीन खान ने 1 रात में छोड़ दी थी शराब, जानें शरीर और दिमाग पर क्या होता है असर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एक्टर फरदीन खान का वजन काफी बढ़ गया था और उन्हें शराब की बुरी लत लग गई थी, जिसे उन्होंने एक रात में छोड़ा। आइये जानते हैं शराब की लत छोड़ने के बाद एक्टर के शरीर-दिमाग पर क्या असर पड़ा।

एक्टर फरदीन खान इंडस्ट्री के सबसे चार्मिंग अभिनेताओं में से एक हुआ करते थे और फिर बीच में वह बिल्कुल गायब हो गए। इस दौरान उनका वजन काफी बढ़ गया था, उन्हें शराब पीने की बुरी लत लग चुकी थी। फरदीन ने बढ़े हुए वजन को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट और रूटीन को सुधारा, तब जाकर वह फिट हुए। इसके अलावा उन्हें शराब पीने की खराब आदत पड़ गई थी, जिसे बिना छोड़े फिट नहीं हुआ जा सकता था। शराब-सिगरेट फिटनेस के रास्ते में किसी बड़े पत्थर से कम नहीं है, जिसे बिना हटाए आप आगे नहीं जा सकते। ऐसे में शराब को छोड़ना आसान नहीं था लेकिन एक्टर फरदीन खान ने सिर्फ 1 रात में ही इस लत को छोड़ दिया। उन्होंने खुद इस बारे में बात करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने एक रात में शराब पीना छोड़ा और इसे छोड़ने के बाद उनके दिमाग-शरीर पर क्या असर पड़ा?

103 किलो हो गया था वजन

फरदीन ने साइरस ब्रोचा को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनका वजन करीब 103 किलो के पास पहुंच गया था। उनके शरीर में मसल्स नाम की चीजें नहीं रह गई थी, सिर्फ फैट ही फैट बचा हुआ था। ऐसे में उनके शरीर में एनर्जी भी नहीं बची थी और वह 50 साल की उम्र में 60 साल का महसूस कर रहे थे। फिर उन्हें लगा कि वजन कंट्रोल करना पड़ेगा और उससे पहले शराब को बिल्कुल छोड़ना पड़ेगा।

1 रात में कैसे छोड़ दी शराब

शराब की लत को छोड़ने के लिए लोग महीनों कोशिश करते हैं और कई लोगों की मदद लेते हैं लेकिन फरदीन खान ने सिर्फ 1 रात में शराब को पीना छोड़ दिया। उन्होंने बस तय कर लिया था कि अब शराब को हाथ भी नहीं लगाना है। फरदीन ने बताया था कि थोड़ी-थोड़ी कोशिश करने के बजाय मैंने एक झटके में इस आदत को छोड़ा। उन्होंने बताया कि एडिक्शन को रोकने के लिए मैंने प्रोफेशनल मदद भी ली। शराब जब आपकी हेल्थ और डेली लाइफ पर असर डालने लगे, तो वह एक रेड फ्लैग होता है, जिसे समझना चाहिए।

शराब छोड़ने पर दिमाग-शरीर पर क्या हुआ असर

शराब पीने के दौरान मुझे अपनी उम्र बढ़ी हुई, शरीर में थकान महसूस होती थी लेकिन इसे छोड़ने के बाद मुझे अच्छा लगने लगा। शरीर में एनर्जी महसूस होती थी। मुझे ब्रेन फॉग जैसा महसूस नहीं हो रहा था। ब्रेन फॉग का मतलब कोई बीमारी नहीं है बल्कि इस स्थिति में दिमाग भारी और धीमा काम करता है। शराब छोड़ने के बाद उनका दिमाग एक्टिव हो गया था।

सही लाइफस्टाइल से मिली खुशी

फरदीन ने बताया कि शराब पीने के दौरान मुझे कोई खुशी महसूस नहीं होती थी बल्कि कई चीजों को याद करते हुए दुख होता था। शराब छोड़ने में 1 रात लगी लेकिन सही लाइफस्टाइल को अपनाने में मुझे कई महीने लग गए और उससे मुझे खुशी मिलने लगी। मैं काम को लेकर एक्साइटेड रहने लगा और मन से खुश हुआ। फिर मैं किसी पार्टी में जाता था, तो शराब ना पीने पर लोग पूछते थे कि तुम शराब नहीं पी रहे, सब ठीक तो है? शराब कोई अच्छी चीज नहीं है लेकिन इसे लोगों ने क्लास बना दिया है।

क्या कहते हैं डॉक्टर

एमजीएम हेल्थकेयर के किडनी विशेषज्ञ डॉ. त्यागराजन कहते हैं कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी मात्रा में, कितनी बार या कितने समय तक शराब पीते हैं, लेकिन यह सच है कि शराब शरीर के लिए हानिकारक है। लगातार शराब पीने से लिवर में निशान पड़ जाते हैं और इससे फाइब्रोसिस हो सकता है। शराब छोड़ने पर आपका शरीर स्वस्थ रहेगा और आपको अच्छी नींद आएगी। कुछ समय तक आपको बेचैनी, तनाव महसूस होगा लेकिन 15-20 दिन के बाद आप बिना शराब के भी सामान्य रह सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN