Home LIFESTYLE NEWS HINDI फाउंडेशन लगाते ही चेहरा दिखने लगता है काला? जानिए ऐसा होने के...

फाउंडेशन लगाते ही चेहरा दिखने लगता है काला? जानिए ऐसा होने के पीछे छिपी गलतियां और लगाने का सही तरीका

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अनईवन स्किन को ठीक करने और स्किन टोन को अपलिफ्ट करने के लिए फाउंडेशन का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कुछ लोग शिकायत करते हैं कि फाउंडेशन लगाने पर उनकी स्किन टोन डार्क दिखने लगती है। यहां जानिए ऐसा होने के पीछे छिपी गलतियां और लगाने का सही तरीका।

मेकअप करने को अक्सर लोग गोरा होने से जोड़ते हैं जो की गलत है। मेकअप आपको गोरा नहीं दिखा सकता है ये बस आपके फीचर्स को और इंहेंस कर सकता है। मेकअप के बाद एक अलग कॉन्फिडेंस आ जाता है। हालांकि, अगर मेकअप लगाते समय कुछ गलतियां हो जाएं तो ये लुक बिगाड़ने का काम करता है। खासतौर से गर्मियों के मौसम में मेकअप के साथ की गई छोटी गलतियां बड़ी दिखाई दे सकती हैं। कुछ महिलाएं शिकायत करती हैं कि जैसे ही वह फाउंडेशन लगाती हैं वैसे ही स्किन काली दिखने लगती है। ऐसे में जानिए फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा काला दिखने की वजह और इससे समस्या से निपटने के लिए क्या लगाएं।

फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरे का काला होना

– फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा काला या ग्रे पड़ना एक बहुत ही आम समस्या है। कहा जाता है। ऐसा तब हो सकता है जब फाउंडेशन में मौजूद तेल और पिगमेंट्स हवा, आपकी त्वचा के प्राकृतिक तेल, और पसीने के संपर्क में आते हैं। इससे एक केमिकल रिएक्शन होता है। जिससे फाउंडेशन का रंग बदलकर गहरा या संतरी-काला होने लगता है।

– अगर आपने अपनी त्वचा से बहुत ज्यादा लाइट शेड चुन लिया है, तो वह थोड़ी देर बाद काला या ग्रे रंग जैसा दिखने लगेगा। दरअसल हमारी त्वचा का एक अंडरटोन होता है, वार्म, कूल, या न्यूट्रल। अगर आपकी वार्म यानी पीली स्किन है और आपने कूल यानी गुलाबी अंडरटोन का फाउंडेशन लगाया हो तो चेहरा काला और बेजान दिख सकता है।

-फाउंडेशन लगाने से पहले अगर चेहरा साफ न हो या उस पर डेड स्किन जमा हों तो फाउंडेशन त्वचा में सही से बैठता नहीं है। रूखी त्वचा फाउंडेशन के मॉइस्चर को सोख लेती है, जिससे मेकअप पैची और काला दिख सकता है।

फाउंडेशन लगाने के बाद स्किन काली होने से कैसे बचाएं

फाउंडेशन को काला होने से बचाने के लिए सही शेड को चुनना जरूरी है। इसके लिए फाउंडेशन को अपने जबड़े पर लगाकर टेस्ट करें।

मेकअप से पहले चेहरा अच्छे से धोएं, टोनर लगाएं और एक अच्छा लाइटवेट मॉइस्चराइजर लगाएं। ये स्टेप करने के 5 मिनट बाद मेकअप करें।

मेकअप करने से पहले गंदे ब्यूटी ब्लेंडर या ब्रश को अच्छी तरह से साफ करें। गंदा ब्रश फाउंडेशन को काला कर सकता है।

फाउंडेशन लगाने के बाद उसे ट्रांसलूसेंट पाउडर से सेट करें। यह एक्सट्रा तेल को सोख लेता है और मेकअप को अपनी जगह पर लॉक रखता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN