Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार फायर ब्रिगेड मंगवा दे तू…, विराट कोहली के बर्थडे पर वायरल हुआ...

फायर ब्रिगेड मंगवा दे तू…, विराट कोहली के बर्थडे पर वायरल हुआ उनका वीडियो, फुल-ऑन ड्रामा मूड में आए नजर

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/06/1200x900/virat_kohli__1793925010886_pX6y_1793925019494_8Cjp_41fe68e1-0a72-4026-a358-1515b3995b96_qXSV.jpg

 विराट कोहली के जन्मदिन पर, स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और कमेंटेटर विमल कुमार ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया। वायरल वीडियो में विराट न्यूजीलैंड में प्रैक्टिस सेशन के बाद मैदान से बाहर आते दिख रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार, 5 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर विराट के फैंस और दोस्तों ने खास अंदाज में बधाई दी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट से बात करते हुए अपना सिंगिंग टैलेंट और मजेदार अंदाज दिखा रहे हैं। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

जन्मदिन पर वायरल हुआ विराट का वीडियो

दरअसल, विराट कोहली के जन्मदिन पर, स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और कमेंटेटर विमल कुमार ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया। वायरल वीडियो में विराट कोहली न्यूजीलैंड में प्रैक्टिस सेशन के बाद मैदान से बाहर आते दिख रहे हैं। उनके कंधे पर उनका किट बैग भी नजर आ रहा है। साथ ही विराट के चेहरे पर हमेशा की तरह ही क्यूट स्माइल नजर आ रही है। ऐसे में विराट की नजर जैसे ही पत्रकार पर पड़ती है। क्रिकेटर उन्हें देखते ही गाना शुरू कर देते हैं।

विराट ने गाया “फायर ब्रिगेड मंगवा दे तू” गाना

विराट, अक्षय कुमार का फेमस सॉन्ग “फायर ब्रिगेड मंगवा दे तू, अंगारों पर हैं अरमान। ओ विमलवा!” इस गाने में विराट ने एक मजेदार बदलाव किया है। उन्होंने ‘बलमा’ की जगह ‘विमलवा’ शब्द जोड़ दिया। विराट ने पत्रकार के साथ मजाक-मजाक में जानबूझकर यह मजेदार बदलाव किया। वीडियो में देख सकते हैं कि विराट कोहली ने प्रैक्टिस ग्राउंड के बाहर सड़क पर विमल कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें गले लगाया। दोनों के बीच मजेदार बातचीत हुई और फिर थोड़ी देर मिलने के बाद विराट वहां से चले गए।

वीडियो के साथ लिखा खास कैप्शन

इस वीडियो को विमल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया और कैप्शन लिखा, “विराट कोहली की ऐसी अचानक मिली म्यूज़िकल परफॉरमेंस रोज़-रोज़ देखने को नहीं मिलती! जन्मदिन का एक छोटा सा सरप्राइज, जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।” विमल ने इस पल को कोहली की तरफ से जन्मदिन का सरप्राइज बताया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस पर कमेंट कर विराट के अंदाज की तारीफ करते नहीं थक रहे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN