Source :- LIVE HINDUSTAN
बढ़ती उम्र में खानपान का ख्याल रखना जरूरी है। खासतौर पर महिलाएं जो पेरिमेनोपॉज के दौर से गुजर रही हैं, उन्हें न्यूट्रिशन से भरपूर फूड खाने की जरूरत होती है। एक्ट्रेस सोहा अली खान ने बताया कि उनके ब्रेकफास्ट में कौन सी चीजें शामिल रहती हैं।
बढ़ती उम्र में महिलाओं को सही खानपान की जरूरत होती है। पेरिमेनोपॉज के फेज में पहुंचने के बाद जरूरी है कि हेल्दी डाइट पर फोकस किया जाए। 48 की हो चुकीं एक्ट्रेस सोहा अली खान पेरिमेनोपॉज के दौर से गुजर रही हैं और खुद को फिट रखने के लिए वो अपने डाइट का खास ख्याल रखती है। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने अपने ब्रेकफास्ट फूड के रूटीन को शेयर किया है।
महिलाओं में मेनोपॉज के पहले दिखने वाले लक्षण होते हैं जिसे पेरिमेनोपॉज बोलते हैं। हार्मोन लेवल जब बदलने लगते हैं और महिलाओं में मेंस्ट्रुअल साइकिल में बदलाव होते हैं तो इसके साथ ही स्लीप, मूड और दूसरी चीजें बदलती है। ऐसे में जरूरी है कि सेहत का खास ख्याल रखा जाए।
वीडियो में सोहा ने बताया कि वो अपनी डाइट को लेकर माइंडफुल हैं, खासतौर पर शरीर में आने वाले पेरिमेनोपॉज के बदलावों और मेटाबॉलिक हेल्थ का ध्यान रखती हैं। अपने ब्रेकफास्ट में वो प्रोटीन रिच, लो कार्ब्स रखती हैं और ये आदत उन्हें लंच तक फुल रखती है।
सोहा अली खान के ब्रेकफास्ट में होते हैं ये फूड्स
सोहा अली खान के ब्रेकफास्ट में सिंपल एग से रिलेटेड फूड्स होते हैं। जिसके साथ दही और साथ में थोड़े से फ्लेक्ससीड्स रहते हैं। एक्टर ने अपने इस खास ब्रेकफास्ट की रेसिपी भी शेयर की है।
एग से बनाती है सिंपल रेसिपी
सोहा एक पूरे अंडे और एक अंडे के व्हाइट वाले पार्ट को लेकर उसमे प्याज, टमाटर, धनिया, नमक और गरम मसाला डालकर पैन में कुक कर लेती हैं। सोहा ने बताया कि एग व्हाइट से उन्हें प्रोटीन मिलता है और लो फैट रहता है, वहीं फुल एग खाने में उन्हें बाकी न्यूट्रिएंट्स जैसे कोलिन, विटामिन बी 12 और दूसरे जरूरी फैट्स मिल जाते हैं।
बॉडी में मसल्स मेंटेन करने के लिए प्रोटीन जरूरी है। वहीं अपनी बढ़ती उम्र के बारे में सोहा ने बोला कि इस उम्र में मसल्स बिल्ड करना जरूरी है और इसके लिए जरूरी है प्रोटीन और रेजिस्टेंस ट्रेनिंग।
ऑलिव ऑयल
अंडे की कुकिंग के लिए सोहा ऑलिव ऑयल का यूज करती हैं। और वीडियो में सोहा ने बताया कि वो ऑलिव ऑयल में कुकिंग करना पसंद करती हैं और ये हेल्दी होता है।
योगर्ट है जरूरी
अंडे के साथ सोहा योगर्ट खाते हैं। ताकि उनके ब्रेकफास्ट में एक्स्ट्रा प्रोटीन ऐड हो जाए।
पिसी हुए अलसी के बीज
सोहा के ब्रेकफास्ट में एक और हेल्दी चीज शामिल रहती है वो है फ्लैक्स सीड्स, जिसे वो योगर्ट में शामिल करती हैं। अलसी के बीजों से फाइबर और प्लांट बेस्ड ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




