Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/17/1200x900/17_june_dhamaal_4_1781690064422_1781690077826_7ceb80c9-282c-45e3-bf39-a4cb8966b45a.jpgChatni Song: पहले सलमान खान की ‘दबंग 2’ और अब अजय देवगन की ‘धमाल 4’ में ‘फुलौरी बिना चटनी कैसे बनी’ धमाल मचा रहा है। आइए आपको इस गाने का मतलब बताते हैं।
अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘धमाल 4’ का नया गाना ‘चटनी’ रिलीज हो गया है। दिलचस्प बात ये है कि दो दिन पहले आए इस गाने पर 7.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ गए हैं। यूं तो इस गाने को भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह और ममता शर्मा ने गाया है, लेकिन ये गाना बिहार का नहीं है और न ही भारत का है। फिर कहां का है ये गाना? आइए बताते हैं।
कहां का है ये गाना?
याद दिला दें, ‘धमाल 4’ से पहले यही गाना सलमान खान की ‘दबंग 2’ में भी था और काफी पॉपुलर हुआ था। तब भी लोगों को यही लगा था कि ये सुपरहिट गाना बिहार या यूपी की देन है, लेकिन असल में इस गाने का नाता एक कैरेबियन देश से है और इस गाने में ‘गिरमिटिया मजदूरों’ के संघर्ष को बताया गया है।
1883 में हुआ कुछ ऐसा
1833 की बात है। ब्रिटिश साम्राज्य ने गुलामी प्रथा को खत्म ही किया था और कैरेबियन देशों के गन्ने के खेतों में काम करने के लिए अंग्रेजों को सस्ते मजदूर चाहिए थे। ऐसे में उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार के गरीब किसान और कारीगर को बहलाया और एक समझौते पर अंगूठा लगवाया।
फिर क्या हुआ?
अंग्रेजों ने इन मजदूरों को जहाजों में भरकर त्रिनिदाद एंड टोबैगो, गुयाना और सूरीनाम जैसी अनजान जगहों पर ले गए। दिनभर गन्ने के खेतों में काम करने के बाद, ये मजदूर शाम को घर की याद में एक लोकगीत गाते थे। वक्त के साथ इन भोजपुरी लोकगीतों में कैरेबियन द्वीप के लोकल म्यूजिक ‘सोका’ और ‘कैलिप्सो’ का फ्यूजन होने लगा। भाषा भी थोड़ी बदली और भोजपुरी के बीच अंग्रेजी शब्द जुड़ने लगे।
1970 में बना ये गाना
त्रिनिदाद के मशहूर कलाकार सुंदर पोपो ने इन गानों को मॉडर्न म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट्स के साथ रिकॉर्ड करना शुरू किया। इस तरह ‘फुलौरी बिना चटनी कैसे बनी’ गाना तैयार हुआ। यहां ‘फुलौरी’ का मतलब पकौड़े जैसी एक डिश से है। ये गाना कैरेबियन देशों में इतना बड़ा ब्लॉकबस्टर साबित हुआ कि वहां की हर शादी और पार्टी की जान बन गया।
फिर भारत में कैसे आया ये गाना?
भले ही ये गाना त्रिनिदाद में तैयार हुआ था, लेकिन इसकी आत्मा पूरी तरह देसी थी। यही वजह है कि ये गाना वापस घूमकर भारत आया। भारत में इस गाने को सबसे पहले मशहूर सिंगर कल्पना पटवारी ने भोजपुरी अंदाज में गाकर री-क्रिएट किया। इसके बाद इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए साजिद-वाजिद ने इसे ‘दबंग 2’ में शामिल किया और अब एक बार फिर ‘धमाल 4’ में आदित्य देव और नीलकमल सिंह के म्यूजिक के साथ ये गाना दर्शकों को थिरकाने के लिए तैयार है।
कब रिलीज हो रही है ‘धमाल 4’?
अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ 10 जुलाई के दिन रिलीज होगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





