Home - फेस्टिवल सेल में ₹17,509 सस्ता हुआ Motorola का 12GB रैम, तीन 50MP...

फेस्टिवल सेल में ₹17,509 सस्ता हुआ Motorola का 12GB रैम, तीन 50MP कैमरे और AI फीचर्स वाला फोन

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मोटोरोला का 125W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और तीन 50MP कैमरा से लैस Motorola Edge 50 Ultra 5G फोन Amazon की फेस्टिवल री-लोडेड सेल में 17,509 रुपए सस्ता मिल रहा है। जानें बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स की डिटेल भी:

₹59,999 वाला Motorola फोन अब ₹42,490 में, Amazon फेस्टिवल ऑफर

नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं और बढ़िया कैमरा, डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग पर आपका फोकस है तो Motorola Edge 50 Ultra 5G पर मिलने वाली यह डील आपके लिए काम की है। दरअसल Amazon री-लोडेड फेस्टिवल सेल में मोटोरोला के इस फोन पर बम्पर डिस्काउंट मिल रहा है। लॉन्च कीमत और सेल में मिलने वाली कीमत की तुलना करें तो फोन सीधे 17,509 रुपए सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा बैंक और एक्सचेंज छूट का फायदा उठाकर फोन की कीमत को और कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि इस डील में कितनी बचत हो रही है और फोन में क्या-क्या खास है।

Motorola Edge 50 Ultra 5G पर बड़ी छूट

Motorola Edge 50 Ultra 5G को कंपनी ने भारत में 59,999 रुपए की लॉन्च कीमत पर पेश किया था। अब Amazon पर यह फोन 42,490 रुपए में लिस्टेड है। यानी की फोन 17,509 रुपए की सीधी छूट पर बेचा जा रहा है।

फोन की कीमत में सीधे डिस्काउंट के अलावा Amazon Pay से पेमेंट करने पर 1,274 रुपए तक कैशबैक भी मिल सकता है। यह कैशबैक Amazon Pay Balance के रूप में मिल सकता है। अगर आपके पास पहले से कोई स्मार्टफोन है और आप उसे बदलकर नया फोन लेना चाहते हैं, तो एक्सचेंज ऑफर भी काम आ सकता है। एक्सचेंज छूट के तहत 20,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल सकता है।

Motorola Edge 50 Ultra हुआ ₹17,509 सस्ता

Motorola Edge 50 Ultra 5G में मिलते हैं ये 5 खास फीचर्स

1. अब फोन के फीचर्स की बात करें तो Motorola Edge 50 Ultra 5G में 6.7 इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। फोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलती है। कंपनी ने इसमें Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन भी दिया है।

2. Motorola Edge 50 Ultra 5G में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 12GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। 12GB RAM और 512GB स्टोरेज होने से यूजर को ऐप्स और फोटो-वीडियो स्टोर करने के लिए अच्छी-खासी जगह मिल जाती है।

3. कैमरा इस फोन की खास खूबियों में से एक है। Motorola Edge 50 Ultra 5G में पीछे की तरफ तीन कैमरे दिए गए हैं। इनमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के फ्रंट में 50MP का कैमरा मिलता है। यानी की आपको फोन में टोटल तीन 50MP के कैमरा मिल जाते हैं।

4. फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 125W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में IP68 रेटिंग भी दी गई है।

5. फोन में ढेर सारे AI फीचर्स भी मिलते हैं जैसे AI Magic Canvas (टेक्स्ट लिखकर AI की मदद से तस्वीरें बनाई जा सकती हैं), Style Sync (अपने कपड़ों या किसी पैटर्न की फोटो से मेल खाते कस्टम वॉलपेपर और थीम बनाने में मदद करता है), AI कैमरा फीचर्स (Action Shot और Adaptive Stabilization जैसे फीचर्स मूवमेंट वाली तस्वीरों और वीडियो की स्टेबिलिटी बेहतर करने में मदद करते हैं), Google Photos AI टूल्स (Magic Eraser, Magic Editor और Photo Unblur जैसे टूल्स से तस्वीरों में बदलाव किया जा सकता है)।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN