Home - फेस्टिव सेल से पहले ₹10,000 सस्ता मिल रहा 12.2 इंच की OLED...

फेस्टिव सेल से पहले ₹10,000 सस्ता मिल रहा 12.2 इंच की OLED डिस्प्ले और 9000mAh की बैटरी वाला Tablet

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नया टैबलेट खरीदने की सोच रहे हैं तो ASUS Pad आपके लिए एक ऑप्शन हो सकता है। ASUS ने जुलाई में इस टैबलेट को भारत में 45,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। अब यह टैब फेस्टिवल सेल में 10,000 रुपए की छूट के साथ बेचा जा रहा है।खास बात यह है कि ASUS Pad कोई नार्मल LCD स्क्रीन वाला टैबलेट नहीं है। इसमें 12.2 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके अलावा टैबलेट में MediaTek Dimensity 8300 प्रोसेसर, 9000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

ASUS Pad मिल रहा इतने में

ASUS Pad के दोनों मॉडल 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट और 8GB + 256GB वेरिएंट को फ्लिपकार्ट भी 10,000 रुपए के सीधे डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है। लॉन्च के समय इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 45,990 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 49,990 रुपये थी। डिस्काउंट के बाद टैब के 128GB मॉडल की नई कीमत 35,990 रुपये और 256GB मॉडल की नई कीमत 38,990 रुपये हो गई है। इसके साथ ही आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड टैब को खरीदने पर 2500 रुपए की छूट और मिल जाएगी।

ASUS Pad में मिलने वाले खास फीचर्स

ASUS Pad की सबसे बड़ी खासियत इसका डिस्प्ले है। इसमें 12.2 इंच का OLED पैनल दिया गया है। स्क्रीन 2560×1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। ASUS Pad में MediaTek Dimensity 8300 प्रोसेसर दिया गया है। यह एक 4nm चिपसेट है और टैबलेट में 8GB RAM के साथ आता है। स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB ऑप्शन मिलते हैं।

ASUS Pad में 9000mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक बैटरी करीब 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। वीडियो और एंटरटेनमेंट के लिए ASUS ने इसमें क्वाड-स्पीकर सेटअप दिया है। स्पीकर्स Dolby Atmos 360° Spatial Audio को सपोर्ट करते हैं।

ASUS Pad के पीछे 13MP का कैमरा दिया गया है, जिसके साथ LED फ्लैश मिलता है। फ्रंट में 5MP कैमरा है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से वीडियो कॉल और ऑनलाइन क्लास जैसे कामों के लिए किया जा सकता है। फ्रंट कैमरा Face Unlock को भी सपोर्ट करता है। टैबलेट में Asus Pen 2.0 और ब्लूटूथ कीबोर्ड का सपोर्ट भी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN