Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार फैंस को है इन 13 फिल्मों का बेसब्री से इंतजार, 24 दिसंबर...

फैंस को है इन 13 फिल्मों का बेसब्री से इंतजार, 24 दिसंबर को होगा ऐसा धमाका, हिल जाएगा बॉक्स ऑफिस!

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/21/1200x900/Most_Anticipated_Indian_Movies_1790014467407_E24X_1790014487631_0KyO_919b951f-1a26-4b7d-9a8f-33d0b0a11667_f9jJ.jpg

साल 2026 खत्म होने में अब तीन महीने बचे हैं तो चलिए जानते हैं कि इन तीन महीने में कौन कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

थिएटर लवर्स को हमेशा ही अपकमिंग मूवीज के रिलीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में अगर बॉलीवुड के बिग स्टार्स की फिल्म हो तो इंतजार करना मुश्किल हो जाता है। साल 2026 खत्म होने में अब तीन महीने बचे हैं तो चलिए जानते हैं कि इन तीन महीने में कौन कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। तो चलिए देखिए पूरी लिस्ट…

द पैराडाइज

रिलीज डेट: 24 सितंबर, 2026

‘द पैराडाइज’ एक तेलुगु भाषा की एक्शन पीरियॉडिक ड्रामा है। इस मूवी को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है। नानी की एक्शन थ्रिलर ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में नानी के साथ मोहन बाबू और सोनाली कुलकर्णी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

हार्ट ऑफ द बीस्ट

रिलीज डेट: 24 सितंबर, 2026

निर्देशक, डेविड आयर की फिल्म ‘ हार्ट ऑफ द बीस्ट’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। डेमियन शैजेल द्वारा निर्मित ‘ हार्ट ऑफ द बीस्ट’ एक सर्वाइवल थ्रिलर है। इसमें ब्रैड पिट एक पूर्व नेवी सील अधिकारी के रोल में हैं। ब्रैड पिट अपने मिलिट्री डॉग के साथ अलास्का के जंगलों में जीवित रहने की कोशिश करते हैं।

महाकाव्य श्री रामायण कथा – श्री राम की

रिलीज डेट: 24 सितंबर , 2026

‘कच्चा बादाम’ गाने से सोशल मीडिया पर फेमस हुई अंजलि अरोड़ा की फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा-श्री राम की’ इसी महीने यानी 24 सितंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है। ये पौराणिक भक्ति फिल्म है। इसमें अंजलि के साथ देव शर्मा लीड रोल में हैं। इस फिल्म का फैंस को काफी इंतजार है।

डोरोथी

रिलीज डेट: 25 सितंबर, 2026

कार्तिक सुब्बाराज की आगामी फिल्म ‘डोरोथी’ 90 के दशक के ग्रामीण परिवेश की कहानी है। ‘डोरोथी’, अब ग्लोबल रिलीज की तैयारी है। मूवी में कीर्ति सुरेश, सनंथ और ऋषिकांत अभिनीत यह फिल्म जाति, हिंसा और पूर्वाग्रह की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट

रिलीज डेट: 25 सितंबर, 2026

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। इसके निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार हैं। फिल्म की निर्माता एकता कपूर, शोभा कपूर और अरुणाभ कुमार हैं। फिल्म में अनूप सोनी भी अहम रोल में हैं। ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ये एक एक्शन एडवेंचर फैंटेसी फिल्म है। फिल्म में बिहार के ‘चमत्कारी मंदिर’ को दिखाया गया है। इसमें छठ पूजा की आस्था को दिखाते हुए गाना रिलीज किया गया है।

अक्टूबर रिलीज

दृश्यम: द कन्क्लूजन

रिलीज: 2 अक्टूबर, 2026

अजय देवगन की दृश्यम सीरीज की अगली कड़ी यानी ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में सलगांवकर परिवार अगले महीने सिनेमाघरों में मर्डर मिस्ट्री लेकर आ रहे हैं। इस बार भी सलगांवकर एक मर्डर को छिपाने की कोशिश करते हैं। इसके डायरेक्टर अभिषेक पाठक हैं। मूवी में श्रिया सरन, अजय देवगन, इशिता दत्ता लीड रोल में हैं।

बेल

रिलीज: 2 अक्टूबर, 2026

‘बेल’ फिल्म की कहानी एक ऐसे पुलिस वाले की है,जो बेहद खुशमिजाज और सबसे घुलने मिलने वाला होता है। लेकिन उस पुलिस अफसर की प्रोफेशनल जिंदगी एक घटना से सब कुछ बदल जाता है। ‘बेल’ के डायरेक्टर पवन वाडेयार हैं। मूवी में संजना आनंद, गोपालकृष्ण देशपांडे, रमेश इंदिरा लीड रोल में हैं।

जेलर 2

रिलीज: 15 अक्टूबर, 2026

ऋतिक रोशन, विजय सेतुपति और मोहनलाल की मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। नेल्सन दिलीप कुमार डायरेक्टेड ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। मूवी में एक रिटायर्ड अफसर की शांत जिंदगी में तब खलल पड़ता है, जब एक खतरनाक क्रिमिनल ऑर्गनाइजेशन उसके परिवार को धमकी देता है। उसे अपने परिवार को बचाने के लिए आखिरी बार अपनी ताकत का इस्तेमाल करना होगा।

विश्वंभरा

रिलीज: 16 अक्टूबर, 2026

‘विश्वंभरा’ एक ऐसी कहानी है, जिसमें आपको एक नवजात राजकुमार देवताओं, इंसानों और परलोक की दुनिया देखने को मिलेगी। इसके निर्देशक, मल्लिडी वशिष्ठ हैं। मूवी में आशिका रंगनाथ, चिरंजीवी, मौनी रॉय लीड रोल में हैं।

रणबाली

रिलीज: 16 अक्टूबर, 2026

यह कहानी 1870 के दशक में दक्षिण भारत में पड़े भीषण अकाल के समय एक बागी योद्धा की है, जो अपने इलाके और लोगों की रक्षा करते हुए एक ब्रिटिश कमिश्नर का सामना करता है। इसके डायरेक्टर राहुल सांकृतियन हैं। मूवी में विजय देवराकोंडा, रश्मिका मंदाना, अर्नोल्ड वोस्लो लीड रोल में हैं।

नवंबर रिलीज

रामायण

रिलीज: 6 नवंबर, 2026

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। मूवी में रणबीर कपूर श्रीराम की भूमिका में हैं। साई पल्लवी सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान के किरदार में हैं।

सीन

रिलीज: 6 नवंबर, 2026

‘सीन’ की कहानी एक अजीब पुलिस अफसर और उसकी अनोखी टीम की है, जिनकी जिंदगी में एक नया मिशन मिलने के बाद अप्रत्याशित मोड़ आता है। इसके डायरेक्टर जिथु माधवन हैं। मूवी में सूर्या, सिलंबरासन टीआर, नस्लेन लीड रोल में हैं।

माइसा

रिलीज: 27 नवंबर, 2026

रश्मिका मंदाना की एक और फिल्म साल रिलीज होने के लिए तैयार है। ‘माइसा’ में रश्मिका ने एक ऐसे योद्धा का किरदार निभाया है। वां युद्ध से नहीं डरती और तब तक नहीं रुकती जब तक उसे वह एक जवाब नहीं मिल जाता। उसके मन में कोई शक नहीं है। बस उस जवाब की तड़प है जिसे उसने पूरी जिंदगी खोजा है। मूवी को रविंद्र पुल्ले ने डायरेक्ट किया और इसमें रश्मिका के साथ समुथिरकानी, ईश्वरी राव लीड रोल में हैं।

दिसंबर रिलीज

फौजी

रिलीज: 3 दिसंबर, 2026

यह कहानी एक ऐसे सैनिक की है जो युद्ध के मैदान में एक भयानक लड़ाई से गुजरता है और अपने शहीद साथियों के बीच नुकसान और ज़िंदा रहने की जद्दोजहद करता है। मूवी में प्रभास, अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती लीड रोल में हैं और इसे हनु राघवपुडी ने डायरेक्ट किया है।

ईथा

रिलीज: 4 दिसंबर, 2026

‘ईथा’ विठाबाई नारायणगावकर के जीवन पर आधारित फिल्म है, जो मराठी तमाशा की पॉपुलर लावणी परफॉर्मर थीं। फिल्म में श्रद्धा के अलावा रणदीप हुड्डा, अनंत जोशी हैं। मूवी को लक्ष्मण उत्तेकर डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं दिनेश विज्जन इसे मैडॉक फिल्म्स से प्रोड्यूस कर रहे हैं।

किंग

रिलीज: 24 दिसंबर, 2026

शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ को लेकर एक अलग ही क्रेज बना हुआ है। ये मूवी दिसंबर में आएगी। फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन जैसे कलाकर लीड रोल में हैं। इसके डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN