Home LIFESTYLE NEWS HINDI फैट लॉस के लिए हैवी वर्कआउट से ज्यादा बेस्ट होती है वॉक,...

फैट लॉस के लिए हैवी वर्कआउट से ज्यादा बेस्ट होती है वॉक, फिटनेस कोच से जानिए कैसे

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

फैट लॉस के लिए अधिकतर लोग हैवी ट्रैनिंग को वॉक से ज्यादा इफेक्टिव मानते हैं। लेकिन क्या वाकई ये सही है। इस कंफ्यूजन को फिटनेस कोच आषिमा ने एक वीडियो के जरिए दूर किया है।  

जब शरीर के अलग-अलग हिस्सों में फैट जमा हो जाता है, तो अलग-अलग तरह की समस्याएं होने लगती है। ये फैट तब बढ़ता है जब लंबे समय तक शरीर की जरूरत से ज्यादा कैलोरी मिलती रहती है। और एक्सट्रा एनर्जी शरीर में फैट के रूप में जमा होती रहती है। इसे कम करने के लिए अक्सर लोग जिम जॉइन कर लेते हैं। लेकिन क्या ये फैट कम करने का सही तरीका है? इंस्टाग्राम पर फिटनेस कोच आशिमा गेरा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने फैट लॉस के लिए हाई इंटेंस ट्रेनिंग और वॉक को कंपेयर करके बताया है।

आशीमा कहती हैं कि ये सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन अगर आपका लक्ष्य फैट लॉस है तो वॉक करने से आपको ज्यादा फायदा मिल सकता है बजाय एक घंटे की एचआईटी वर्कआउट के। कोच ये नहीं कह रही कि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, रनिंग या कार्डियो ना करें वह बस ये कहती हैं कि वॉक को कम समझना सही नहीं है।

उदाहरण से समझिए

उन्होंने उदाहरण देकर समझाया कि एक बंदा जो रोजाना एक घंटे के लिए इंटेंस वर्कआउट करता है लेकिन दिनभर एक्टिव नहीं रहता है। और वहीं दूसरा बंदा जो वर्कआउट करता है स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करता है और दिनभर एक्टिव रहता है और दिनभर 8 से 10 हजार स्टेप्स चलता है वह पहले बंदे से 1000 ज्यादा कैलोरी बर्न करता है।

आसान है वॉक करना

इसके अलावा बेस्ट पार्ट ये है कि वॉक हमारे शरीर के जॉइंट्स के लिए आसान है और इससे कई दिनों तक आपको दर्द महसूस नहीं होगा। इसके अलावा वॉक करना इसलिए भी आसान है क्योंकि इसे आप रोजाना फॉलो कर सकते हैं और इसके लिए आपको किसी उपकरण की जरूरत भी नहीं है। वह कहती हैं कि जब आप कंसिस्टेंट होते हैं तो फिटनेस जर्नी आसान हो जाती है। अगर आप इंटेंस वर्कआउट कर रहे हैं और फिर भी आपका वजन कम नहीं हो रहा है तो आपको रोजाना के रूटीन में वॉक को शामिल करना चाहिए।

कैसे शुरू करें वॉकिंग

अगर आप वॉकिंग शुरू करना चाहते हैं, तो आपको इसकी शुरुआत धीरे-धीरे करनी होगी। अगर आप सोचते हैं कि पहले दिन ही 5 किलोमीटर चल लें। तो ऐसा करना मुश्किल है। इसलिए पहले हफ्ते रोजाना सिर्फ 15 से 20 मिनट आराम से चलें। इससे आपको वॉक पर जाने की आदत लगेगी। फिर दूसरे हफ्ते में टाइम बढ़ाएं और कम से कम 20 से 30 मिनट की वॉक करें। फिर धीरे-धीरे 30 से 45 मिनट की वॉक करें। ऐसा कम से कम हफ्ते में 5 दिन करें।

टिप्स

-ऐसे जूते पहनें जिनमें आराम और अच्छी पकड़ हो। इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप महंगे जूतों में इंवेस्ट करें। आप बस आरामदायक जूते पहनें।

-चलते समय पानी पिएं और दर्द, चक्कर या असामान्य सांस फूलने पर रुक जाएं। शुरुआत में आप ब्रेक लेकर चल सकते हैं।

– बहुत से लोग पहले दिन जोश में खूब चल लेते हैं और फिर अगले दिन से गायब हो जाते हैं। आप ये गलती ना करें। शुरुआत इतनी आसान रखें कि आपको अगले दिन चलने का मन फिर भी करे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN