Home - फोन में स्टोरेज कम है तो भी खेल पाएंगे BGMI! आ रहा...

फोन में स्टोरेज कम है तो भी खेल पाएंगे BGMI! आ रहा है नया गेम BGMI Air, लॉन्च डेट कन्फर्म

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

BGMI Air भारत में 10 दिसंबर 2026 को लॉन्च होगा। इससे पहले 20 से 24 नवंबर तक दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में Closed Beta Testing होगी।

Battlegrounds Mobile India (BGMI) खेलने वाले गेमर्स के लिए अच्छी खबर है। गेम डेवलपर Krafton India ने अपने नए मोबाइल गेम BGMI Air की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह गेम भारत में 10 दिसंबर, 2026 को लॉन्च होगा। खास बात यह है कि आधिकारिक लॉन्च से पहले कुछ चुनिंदा गेमर्स को इसका Closed Beta Testing प्रोग्राम के साथ एक्सपीरियंस करने का मौका मिलेगा। कंपनी ने इसके लिए अप्लाई करने का प्रोसेस और जरूरी शर्तों की जानकारी भी दी है।

Krafton India के मुताबिक, BGMI Air को भारत में 10 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह मौजूदा BGMI का लाइट वर्जन होगा, जिसे खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिनके स्मार्टफोन में ज्यादा स्टोरेज या बेहतर हार्डवेयर नहीं है।

कंपनी की मानें तो BGMI Air के लिए शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB होगा। इससे कम स्टोरेज वाले स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले गेमर्स को भी इसे डाउनलोड करने में आसानी हो सकती है। गेम के Google Play पर 1.4 करोड़ से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

इस तारीख से शुरू होगा Closed Beta Testing

BGMI Air के आधिकारिक लॉन्च से पहले Closed Beta Testing की जाएगी। यह टेस्टिंग 20 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक चलेगी। इसके लिए मुंबई, दिल्ली और कोलकाता को चुना गया है। इस टेस्टिंग के दौरान चुनिंदा गेमर्स को गेम खेलने का मौका मिलेगा। Krafton का कहना है कि टेस्टिंग के दौरान मिलने वाले फीडबैक के आधार पर गेम में जरूरी सुधार किए जाएंगे, जिससे आधिकारिक लॉन्च के समय यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस मिल सके।

ऐसे कर सकते हैं Beta Testing के लिए अप्लाई

अगर आप BGMI Air को आधिकारिक लॉन्च से पहले खेलना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एक खास प्रोसेस पूरा करना होगा। गेमर्स को 15 से 60 सेकंड का एक ऑडिशन वीडियो बनाना होगा। इस वीडियो में उन्हें बताना होगा कि उन्हें शुरुआती गेमर्स में शामिल होने का मौका क्यों मिलना चाहिए। वीडियो पोस्ट करते वक्त गेम के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल को टैग करना होगा। इसके अलावा, एक फॉर्म भी भरना होगा, जिसका लिंक BGMI Air और BGMI के आधिकारिक Instagram अकाउंट @battlegroundsmobilein_official के बायो में दिया गया है।

ध्यान रहे, अप्लाई करने वाले यूजर की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। इसके साथ उनके पास वैलिड गवर्मेंट फोटो आईडी और एक BGMI अकाउंट होना भी जरूरी है। टेस्टिंग प्रोग्राम में चुनिंदा गेमर्स को ही मौका दिया जाएगा।

अलग गेम की तरह आएगा BGMI Air

BGMI Air को मौजूदा BGMI के अंदर अपडेट के तौर पर पेश नहीं किया जाएगा। यह एक अलग ऐप होगा, जिसे यूजर्स को अपने स्मार्टफोन में अलग से डाउनलोड करना होगा। अच्छी बात यह है कि मौजूदा BGMI खेलने वाले यूजर्स को अपना पुराना गेम या अकाउंट छोड़ने की जरूरत नहीं होगी। दोनों गेम अलग-अलग काम करेंगे और मौजूदा BGMI अकाउंट को नए गेम में माइग्रेट करना भी जरूरी नहीं होगा।

फिलहाल Krafton ने BGMI Air के लिए मिनिमम सिस्टम रिक्वायरमेंट और जरूरी Android वर्जन की जानकारी नहीं दी है। कंपनी का फोकस उन गेमर्स को बैटल रॉयल गेमिंग एक्सपीरियंस देने पर है, जो ज्यादा स्टोरेज या हार्डवेयर की जरूरतों के चलते मौजूदा BGMI नहीं खेल पाते।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN