Source :- LIVE HINDUSTAN
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के गले लगने के तरीके से आइसलैंड पीएम क्रिस्टन असहज दिखी हैं। इससे पहले इटली की पीएम मेलोनी भी मैक्रों के अभिवादन करने के तरीके से असहज दिखी थीं।
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों एक बार फिर से सोशल मीडिया पर दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्ष के साथ गले लगने की वजह से वायरल हो रहे हैं। इस बा यह मामला डबलिन में यूरोपीय नेताओं की बैठक से सामने आया। यहां पर आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्टन फ्रोस्टाडोटिर को गले लगाते समय फ्रांसीसी राष्ट्रपति का रिएक्शन वायरल हो रहा है। वह क्रिस्टन को गले लगाने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं क्रिस्टन असहज होते हुए उन्हें अपने से दूर हटाती हुईं नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर दोनों राजनेताओं की यह तस्वीर तेजी के साथ वायरल हो रही है। मैक्रों के गले लगाने से आइसलैंड की प्रधानमंत्री असहज दिखीं। फ्रोस्टाडोटिर की असहजता साफ देखी जा सकती थी। जब मैक्रों ने उनकी पीठ पर हाथ रखा, तो वह तिरछी नजरों से फोटोग्राफरों की ओर देखने लगीं। उन्होंने अपना एक हाथ मैक्रों के कंधे पर रखा और थोड़ा पीछे हटने की कोशिश की, जिससे वह काफी असहज नजर आ रही थीं। इससे यह पल और भी ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है।
मेलोनी के साथ भी मैक्रों का गले लगने का क्षण हुआ था वायरल
यह पहली बार नहीं है जब मैक्रों किसी वैश्विक नेता के साथ गले लगते हुए वायरल हुए हैं। इससे पहले इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ भी मैक्रों का ऐसा ही एक क्षण वायरल हुआ था। यह घटना इस साल की शुरुआत में पेरिस में घटित हुई थी। अभिवादन के दौरान मैक्रों ने गाल से गाल मिलाकर चूमने के क्रम को कुछ ज्यादा ही लंबा खींच दिया, जिससे मेलोनी शायद हैरान रह गईं। उनकी इस छोटी सी प्रतिक्रिया पर ऑनलाइन खूब चर्चा हुई, जबकि उस समय मुख्य ध्यान अमेरिकी और यूरोपीय नेताओं के बीच हो रही बैठक पर था।
इसके अलावा पिछले साल G7 शिखर सम्मेलन का एक वीडियो सामने आई थी। इसमें मैक्रों, मेलोनी की ओर झुककर उनके कान में कुछ फुसफुसाते हुए दिखे। इसके बाद मेलोनी ने जिस तरह से अपनी आँखें घुमाईं , वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया और लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे कि उनके बीच क्या बात हुई होगी। दरअसल, उनकी यह असहजता फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ कई बार यूरोपीय यूनियन की राजनीति से भी जोड़कर देखी जाती है। यहां पर दोनों नेता एक दूसरे के खिलाफ खड़े हुए नजर आते हैं।
पत्नी के हाथ से चपत खाकर भी वायरल हुए थे मैक्रों
मैक्रों का सोशल मीडिया पर वायरल होने का क्रम पिछले काफी समय से जारी है। कुछ समय पहले ही मैक्रों एक यात्रा के दौरान हवाई जहाज से बाहर निकलने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन इस समय उनकी पत्नी ने हल्के से उनके गाल पर चपत लगा दी। कैमरा का ध्यान मैक्रों की तरफ ही था, इसलिए जल्दी ही यह पूरा मामला वायरल हो गया। फ्रांस के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के बीच हुए वाकये की चर्चा पूरी दुनिया में हुई।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




