Home LIFESTYLE NEWS HINDI फ्रिज की बदबू से परमानेंट छुटकारा दिलाएगी ये ₹10 वाली चीज, कंटेंट...

फ्रिज की बदबू से परमानेंट छुटकारा दिलाएगी ये ₹10 वाली चीज, कंटेंट क्रिएटर ने शेयर की कटोरी ट्रिक

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

गर्मियों में फ्रिज में खाना, फल, सब्जियां लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं और इसमें सभी चीजें ताजी बनी रहती हैं। लेकिन कभी-कभी फ्रिज से अजीब सी बदबू आने लगती है, जो हर चीज में भर जाती है। अगर आप भी फ्रिज की बदबू से परेशान हैं, तो कंटेंट क्रिएटर की एक ट्रिक आजमाकर देखें।

गर्मियों के मौसम में फ्रिज में रखा खाना भी महक जाता है और फल-सब्जियों का ताजा बनाए रखने के लिए हम उन्हें भी फ्रिज में ही स्टोर कर देते हैं। अगर खाना खराब हो जाए या फल-सब्जियां ज्यादा गल जाए तो उनकी महक पूरे फ्रिज में भर जाती है। ऐसे में फ्रिज खोलते ही अजीब सी महक नाक में चढ़ जाती है और ये बाकि खाने की चीजों में भी भर जाती है। ऐसे में बासी खाना फेंकना और फ्रिज को साफ करना ही काफी नहीं होता बल्कि उसमें भरी बदबू को बाहर भी करना पड़ेगा। फ्रिज-फ्रिजर की बदबू को दूर करने के लिए वैसे तो आपने कई हैक्स देखे होंगे लेकिन आज हम आपको सबसे सस्ता जुगाड़ बताने जा रहे हैं, जिसके लिए आपको सिर्फ 10 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

खाना-फल न निकालें बाहर

फ्रिज में रखे फल-सब्जियां या फिर खाने को बाहर निकालने की जरूरत नहीं है। सभी चीजों को रखा रहने दें, बस बासी और खराब खाने को बाहर कर दें। जो बदबू का कारण बन रही है। अगर ये खाना फ्रिज में रखा रहेगा, तो बदबू बराबर बनी रहेगी।

10 रुपये वाला पाउडर खरीदें

किराना की दुकान पर जाकर आप 10 रुपये वाला कॉफी पाउडर का सैशे लेकर आ जाए। अगर घर पर ही कॉफी रखी है, तो 2 चम्मच कटोरी में निकाल लें। अब इस कटोरी को फ्रिज में रख दें और करीब 3-4 घंटे तक ऐसे ही छोड़ दीजिए। कटोरी को ढककर न रखें। इससे फ्रिज से आ रही बदबू दूर हो जाएगी और फ्रेश और अच्छी महक आने लगेगी। कॉफी से खाना भी लंबे समय तक फ्रेश बना रहेगा।

दूसरी ट्रिक भी कर सकती है मदद

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में फ्रिज में वनिला एसेंस छिड़कने से बदबू दूर करने का दावा किया जा रहा है। वनिला एसेंस की महक काफी अच्छी होती है, इससे बदबू दूर हो जाएगी। डेढ़ कप पानी में 2 चम्मच वनिला एसेंस मिलाकर स्प्रे बोतल में भरें और छिड़कें। फिर साफ कपड़े से फ्रिज को पोछ दें, जिससे गीलापन न रहे। बता दें, वनिला एसेंस सैशे भी 10 रुपये में आ जाएगा।

सफाई का रखें ध्यान

फ्रिज चीजों को स्टोर करने के लिए हैं लेकिन खरीब चीजों को समय-समय पर निकालते रहें। अगर कोई सब्जी, फल या खाना खराब हो रहा है, तो हटा दें। साथ ही अगर शीशे पर दूध, सब्जी-दाल गिर जाए तो उसे तुरंत साफ कर लें। ऐसा करने से फ्रिज से बदबू नहीं आएगी और ये साफ-सुथरा बना रहेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN