Source :- LIVE HINDUSTAN
Easy Recipe: फ्रिज में दो-चार परवल, दो बैंगन जैसी सब्जियां बची है तो मिलाकर फटाफट भरता तैयार करें। इसे बनाना बिल्कुल आसान है और ये मिनटों में बनकर तैयार भी हो जाती है, नोट कर लें रेसिपी।
फ्रिज में थोड़ी-थोड़ी कई सारी सब्जियां पड़ी हो तो समझ ही नहीं आता कि इन्हें कैसे यूज करें। क्योंकि पूरी फैमिली के लिए इसे मिलाकर तो सब्जी बन नहीं पाएगी। ऐसे में ये मिक्स वेजिटेबल भरता की रेसिपी आपके काम आ सकती है। बिल्कुल सरल तरीके से और झटपट बन जाने वाला ये भरता लंच और डिनर दोनों के लिए परफेक्ट है। इसे चाहे चावल से खाएं या फिर रोटी से, हर तरीके से इसका टेस्ट लाजवाब ही आता है। यहीं नहीं कई बार जब आप थकी हों और कुछ खास बनाने का मन ना हो तो इस हेल्दी और टेस्टी भरता को बनाकर तैयार कर दें। तो बस फटाफट से नोट कर लें मिनटों में बन जाने वाला मिक्स वेजिटेबल भरता।
मिक्स वेजिटेबल भरता की सामग्री
कद्दू सौ ग्राम
दो से तीन परवल
दो बैंगन
दो टमाटर
तीन से चार हरी मिर्च स्वादानुसार
एक से दो प्याज
बारीक कटी एक इंच अदरक
सरसों का तेल
सूखी कश्मीरी लाल मिर्च एक से दो
चार से पांच लहसुन
नमक स्वादानुसार
मिक्स वेजिटेबल भरता बनाने की रेसिपी
- ये रेसिपी बेहद आसान है और झटपट बन जाती है। बस सबसे पहले कद्दू के छिलके को उतार छोटे टुकड़ों में काट लें। जिससे ये आसानी से पक जाए।
- अब परवल को छीलकर इसे भी छोटे टुकड़ों में काट लें जैसे सब्जी के लिए काटा जाता है।
- इसके बाद बैंगन को भी छोटे टुकड़ों में काटकर रख लें।
- टमाटर को चार भाग करें और प्याज को लच्छेदार या छोटे टुकड़ों में काट लें।
- तीन से चार कली लहसुन लें। साथ में हरी मिर्च अपने स्वाद के अनुसार तीन से चार या उससे कम भी ले सकती हैं।
- अब किसी पैन में सरसों का तेल चार चम्मच डाल दें।
- गर्म तेल में पहले सूखी कश्मीरी लाल मिर्च को हल्का सेंक कर निकाल लें बाहर।
- फिर इसी तेल में कद्दू, बैंगन, परवल, टमाटर और प्याज को एक-एक कर रखें।
- साथ में लहसुन और हरी मिर्च भी इसी में डाल दें।
- ऊपर से नमक डालें और ढंककर पकाएं।
- गैस की फ्लेम को धीमा ही रखें लेकिन नीचे से तली में हल्का लग रहा तो परेशान ना हो। ये हल्की रोस्ट सब्जियां भरते को स्मोकी फ्लेवर देंगी।
- बस जब ये अच्छी तरह से पक जाएं गैस की फ्लेम को बंद कर दें और दो से तीन मिनट तक ढंका रहने दें। जिससे ये अच्छी तरह से पक जाएं।
- बस अब इसे किसी प्लेट में निकालें। हल्का ठंडा हो जाए तो हाथ से मसल लें।
- अगर गर्मागर्म ही भरता खाना है तो इसे चॉपर में डालकर अच्छी तरह से चॉप कर लें।
- बस तैयार है टेस्टी और फटाफट बन जाने वाला भरता, ये चावल के साथ खाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट आसान रेसिपी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



