Home LIFESTYLE NEWS HINDI फ्रेंडशिप डे कब मनाया जाएगा? क्या है इस दिन का इतिहास,...

फ्रेंडशिप डे कब मनाया जाएगा? क्या है इस दिन का इतिहास, पढ़ें दोस्तों के लिए खास मैसेज

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

फ्रेंडशिप डे मनाने को लेकर लोगों में कई बार कंफ्यूजन हो जाता है। क्योंकि भारत, अमेरिका से अलग दुनिया के कुछ देशों में फ्रेंडशिप डे अगस्त में सेलिब्रेट नहीं किया जाता। यहां जानें कब होगी फ्रेंडशिप डे की डेट और दोस्तों के लिए खास मैसेज।

दोस्ती का रिश्ता सबसे अलग होता है और सच्ची दोस्ती भी बहुत किस्मत से मिलती है। हर साल इस रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने दोस्तों को गिफ्ट देते हैं, उन्हें फ्रेंडशिप बैंड बांधते हैं और प्यारे से संदेश देकर फ्रेंडशिप डे की बधाई भी देते हैं। इंडिया में हर साल अगस्त महीने में फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। वहीं इंटरनेशनल लेवल पर अलग दिन फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया जाता है।

कब मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे

पूरी दुनिया में फ्रेंडशिप डे दो अलग दिनों पर मनाया जाता है। यूनाइटेड नेशन यानि संयुक्त राष्ट्र हर साल 30 जुलाई को इंटरनेशनल डे ऑफ फ्रेंडशिप मनाता है। वहीं इंडिया, अमेरिका जैसे कई देशों में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का इतिहास काफी पुराना है, करीब 20वीं सदी में ही अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाने के लिए चुना गया है। इस साल इंडिया में 2 अगस्त 2026 को फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा।

फ्रेंडशिप डे का दिलचस्प इतिहास

यूनाइटेड नेशन ने साल 2011 में इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे को मान्यता दी थी। लेकिन 30 जुलाई को मनाने की शुरुआत 1958 में हुई, जब रामोन आर्टेमियो ब्राचो नामक एक पैराग्वेयन डॉक्टर ने दुनिया में शांति को बढ़ावा देने के लिए बॉर्डर पार मित्रता प्रोत्साहित करने का आंदोलन शुरू किया। इसी उद्देश्य को मानते हुए, संयुक्त राष्ट्र ने 2011 में 30 जुलाई को ऑफिशियली इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे घोषित किया।

तो अगस्त के पहले रविवार का क्या है इतिहास

दिमाग में ख्याल आ रहा होगा तो इंडिया में अगस्त के पहले संडे को क्यों मनाते हैं फ्रेंडशिप डे तो बता दें कि इसकी शुरुआत काफी पहले हो चुकी थी। संयुक्त राज्य अमेरिका में एक छुट्टी के दिन मार्केटिंग को बढ़ावा देने के रूप में शुरू हुई और धीरे-धीरे भारत जैसे देशों में भी प्रचलित हो गई। यहां दोस्त आपस में मिलने और गिफ्ट के लेन-देन, एक दूसरे से मिलने-जुलने और वीकेंड एंज्वॉय करने के लिए सुविधाजनक दिन बन गया।

फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों को भेजें ये मैसेज

1- जिंदगी के हर मोड़ पर,

जब सबने साथ छोड़ा,

तब बस तुम ही थे जो खड़े रहे।

थैंक्यू यार, हैप्पी फ्रेंडशिप डे

2- नाराजगी का भी हक होता है दोस्तों पर, बस ये ना हो कि दोस्ती ही नाराज हो जाए.हैप्पी फ्रेंडशिप डे,

3- मेरे यार हमेशा पास रहने से ही दोस्ती नहीं होती, दूर रहकर भी जो साथ दे वो सच्ची दोस्ती होती है। फ्रेंडशिप डे मुबारक हो

4- भगवान ने मुझे बेशकीमती तोहफा दिया और वो तोहफा तुम हो मेरे दोस्त। हैप्पी फ्रेंडशिप डे

5- दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो हर सुख-दुख में साथ देता है, तेरी दोस्ती के बिना मेरी जिंदगी अधूरी है. फ्रेंडशिप डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

6- दोस्ती कोई खोज नहीं होती, दोस्ती किसी से हर रोज नहीं होती

अपनी जिंदगी में हमारी मौजूदगी को बेवजह न समझना, क्योंकि पलकें आंखों पर कभी बोझ नहीं होतीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN