Source :- LIVE HINDUSTAN
विमान इतनी तेजी से नीचे गिरा था कि उसके रडर का एक हिस्सा तक टूट गया था। दोनों पायलटों को विमान को स्थिर करने में करीब 10 मिनट या उससे अधिक समय लगा। इस दौरान आपातकालीन संदेश भी भेजा गया
फ्लाईदुबई के विमान में सवार 182 लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले दो पायलटों की पहचान अब तक सार्वजनिक की गई है। इजरायल जा रहे इस विमान में सह-पायलट ने कैप्टन मच्छार पर हमला कर दिया था, जिसके बाद विमान तेजी से नीचे गिरने लगा। तब दोनों पायलटों ने कॉकपिट में पहुंचकर नियंत्रण संभाला और विमान को हादसे से बचा लिया।घटना के तीन दिन बाद शनिवार तक भी इन दोनों पायलटों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए थे। फ्लाईदुबई ने उन्हें केवल विमान में यात्रा कर रहे ड्यूटी पर तैनात चालक दल के सदस्य बताया है।
हालांकि एयरलाइन ने उनकी पहचान के बारे में अधिक जानकारी क्यों नहीं दी, यह स्पष्ट नहीं है। विमान में आगे की ओर दूसरी पंक्ति में बैठे यात्री डेनियल श्लिख्टर ने घटना का विस्तृत ब्योरा दिया। उन्होंने पायलटों की भूमिका को चमत्कार बताते हुए कहा कि विमान में अतिरिक्त पायलटों का मौजूद होना ही यात्रियों के लिए जीवनरक्षक साबित हुआ। दोनों पायलट विमान में इसलिए सवार थे, क्योंकि उन्हें इसी विमान को तेल अवीव से दुबई वापस ले जाना था। यात्रियों के अनुसार सह-पायलट बार-बार कप्तान पर हमला कर रहा था। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कप्तान ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफलता हासिल की।
पायलटों ने यात्रियों से बातचीत नहीं की
हालांकि, विमान को स्थिर करने के बाद दोनों पायलटों ने यात्रियों से तत्काल कोई बातचीत नहीं की। इससे कुछ यात्रियों के मन में आशंका पैदा हुई। श्लिख्टर ने बताया कि उन्हें डर था कि कहीं विमान को अगवा कर ईरान या किसी अन्य स्थान की ओर न ले जाया जा रहा हो।
विमान को स्थिर करने में लगे कई मिनट
विमान इतनी तेजी से नीचे गिरा था कि उसके रडर का एक हिस्सा तक टूट गया था। दोनों पायलटों को विमान को स्थिर करने में करीब 10 मिनट या उससे अधिक समय लगा। इस दौरान आपातकालीन संदेश (मेडे कॉल) भी भेजा गया और विमान उतारने के लिए सुरक्षित स्थान तलाशा जाने लगा। आतंकी संगठन अलकायदा ने फ्लाईदुबई के विमान पर हमले की कोशिश को सही ठहराते हुए अमेरिकी और इजरायली विमानों पर ऐसे ही और हमले की चेतावनी दी। संगठन ने ओमान के को-पायलट की तारीफ भी की है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




