Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार बचपन के ट्रॉमा से बॉलीवुड में दुत्कारे जाने तक, जैकलीन की लाइफ...

बचपन के ट्रॉमा से बॉलीवुड में दुत्कारे जाने तक, जैकलीन की लाइफ के 3 सबसे मुश्किल फेज

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/10/1200x900/Jacqu_1786379575071_1786379590029_891e9b5b-2ba0-438a-b3c7-b75ce03bdd08.png

Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडिस की जिदंगी आज जितनी ग्लैमरस लगती है, इसकी शुरुआत उतनी ही मुश्किल और चुनौतीपूर्ण रही थी।

जैकलीन फर्नांडिस की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया, जब यह पक्का नहीं था कि उनसे सिर पर छत भी बचेगी या नहीं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस आज 11 अगस्त को अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। सलमान खान की ‘किक’, वरुण धवन की ‘जुड़वा-2’ और ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहीं जैकलीन फर्नांडिस को आज पूरा देश जानता है, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं रहा है। जैकलीन फर्नांडिस ने मामूली नौकरियां करने से लेकर आर्थिक तंगी और अपना घर छिनने तक की नौबत आते देखी है। जैकलीन फर्नांडिस के बर्थडे पर जानिए उनकी जिंदगी के 3 सबसे मुश्किल रहे फेज।

बचपन का ट्रॉमा, जवानी तक रहा साथ

जैकलीन फर्नांडिस का जन्म बहरीन में हुआ था। उनके पिता श्रीलंका से थे और मां मलेशियाई-कनाडाई मूल की थीं। इस मिक्स-कल्चरल बैकग्राउंड की वजह से उन्हें बचपन में किसी एक देश के समाज में पूरी तरह स्वीकार नहीं किया जाता था। जिसके कारण वह बचपन में काफी अकेलापन महसूस करती थीं। यह ट्रॉमा जवानी में उस वक्त और बड़ा हो गया जब बॉलीवुड में बाहरी होने के चलते उन्हें लगातार रिजेक्शन झेलना पड़ा। कोई गॉडफादर नहीं होना और हिंदी नहीं जानना भी एक बड़ी वजह थी।

आर्थिक तंगी और घर छिनने की नौबत

जैकलीन ने एक इंटरव्यू में खुद यह खुलासा किया था कि जब वह छोटी थीं, तब उनके परिवार को गंभीर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। हालात इतने खराब थे कि उनका खुद का घर भी सुरक्षित नहीं था। उन्हें रिश्तेदारों के तानों सुनने पड़ते थे और इसका उनके मन पर गहरा असर पड़ा था। मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पैसों की तंगी को दूर करने के लिए श्रीलंका में एक मामूली टीवी रिपोर्टर की नौकरी की। उनकी किस्मत तब बदली जब उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और मिस श्रीलंका यूनिवर्स बनीं।

लव लाइफ में बार-बार आए स्पीड ब्रेकर

जैकलीन फर्नांडिस का नाम एक नहीं बल्कि कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। बॉलीवुड में आने से पहले जैकलीन बहरीन के प्रिंस हसन बिन राशिद के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थीं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी और वे करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। बाद में जैकलीन ने अपना फिल्मी करियर शुरू किया और लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप ज्यादा नहीं चल पाया। साजिद खान और सलमान खान के साथ भी जैकलीन फर्नांडिस का नाम जुड़ चुका है, हालांकि यह रिश्ता कभी ऑफिशियल नहीं हुआ। लेकिन सबसे बड़ा शॉक जैकलीन की जिंदगी में तब आया जब उनका नाम महाठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ा और उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN