Home LIFESTYLE NEWS HINDI बच्चे नहीं खाते लौकी? नाश्ते में बनाएं ये टेस्टी और हेल्दी डिश,...

बच्चे नहीं खाते लौकी? नाश्ते में बनाएं ये टेस्टी और हेल्दी डिश, रोज-रोज करेंगे डिमांड!

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लौकी का नाम सुनते ही बच्चे खाने से मना कर देते हैं, तो ये नाश्ता एक बार जरूर ट्राई करें। बहुत ही जल्दी बन जाता है और इतना टेस्टी लगता है कि कोई बता नहीं पाएगा कि आपने इसे लौकी से बनाया है। तो चलिए फटाफट से इसकी पूरी रेसिपी जान लेते हैं।

लौकी उन सब्जियों में से एक है, जिसका नाम सुनते ही बच्चों का मुंह बन जाता है। कई बार तो बड़ों को भी लौकी की सब्जी का टेस्ट बिल्कुल पसंद नहीं आता। अगर आपके घर का भी यही हाल है तो लौकी से ये हेल्दी और टेस्टी नाश्ता बनाकर जरूर ट्राई करें। ये खाने में इतना मजेदार है कि बच्चों से ले कर बड़ों तक, सभी को पसंद आएगा। वैसे भी रोज-रोज समझ नहीं आता कि नाश्ते में हेल्दी और टेस्टी क्या बनाया जाए। ऐसे में ये लौकी का नाश्ता बिल्कुल परफेक्ट है। बेस्ट बात है कि इसके भिगोकर रखने या पहले से कोई तामझाम करने की जरूरत नहीं है। फटाफट से कुछ बढ़िया खाने का मन करे, तो आप इसे बना सकते हैं। कोई बात भी नहीं पाएगा कि इसमें लौकी का इस्तेमाल हुआ है। तो चलिए फटाफट से रेसिपी जान लेते हैं।

लौकी का नाश्ता बनाने के लिए सामग्री

लौकी का हेल्दी और टेस्टी नाश्ता बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों से की जरूरत होगी वो हैं – उबले हुए आलू (2), भिगोकर रखे हुए चावल (1 कप), दही (आधा कप), पानी, लौकी (आधा कप), प्याज (1), गाजर (आधा कप), हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक (स्वादानुसार), हरा धनिया पत्ता, चिली फ्लेक्स (1 चम्मच), बेकिंग सोडा (1 चम्मच), तेल या देसी घी।

स्टेप बाय स्टेप सीखें बनाने की विधि

पहले से करें तैयारी- सुबह फटाफट से नाश्ता बनाने के लिए पहले से ही आलू उबालकर रख लें। इसके साथ ही चावल भिगोकर रख दें। लगभग 20-30 मिनट में चावल अच्छे से फूलकर तैयार हो जाएंगे।

मिक्सर में ब्लेंड करें- अब एक मिक्सर में उबले हुए आलू, भिगोकर रखे हुए चावल, दही और थोड़ा सा पानी डालकर ब्लेंड कर लें। बैटर ना ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और ना ही बहुत पतला। इसकी कंसिस्टेंसी मीडियम रखें।

सब्जियां ग्रेट करें- अब सब्जियों को कद्दूकस कर लें। लौकी के अलावा आप प्याज, गाजर और अपनी मनपसंद सब्जियां एड कर सकते हैं। बहुत ही फिलिंग और टेस्टी नाश्ता बनता है।

नाश्ते का बैटर तैयार करें- बैटर में कद्दूकस की हुई सब्जियां, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन का पेस्ट एड करें। साथ में स्वादानुसार नमक, चिली फ्लेक्स, बेकिंग सोडा और कटा हुआ हरा धनिया पत्ता डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। नाश्ते का बैटर बनकर तैयार हो जाएगा।

बैटर को रेस्ट करने दें- बैटर तैयार करने के बाद 10 मिनट के लिए रेस्ट करने रख दें। ये अच्छे से सेट हो जाएगा। इसके बाद अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर कंसिस्टेंसी एडजस्ट कर लें।

तेल/घी से सेंक लें- तवे पर घी या तेल लगाकर गर्म कर लें। अब चमचे की मदद से बैटर को तवे पर फैला लें। इसे गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेंक लें। लौकी का नाश्ता बनकर तैयार है।

सर्विंग टिप- गरमा-गरम लौकी के नाश्ते को हरी चटनी या टोमैटो केचअप के साथ सर्व करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN