Home - बड़ा मौका! Amazon Sale में पूरे ₹13,000 सस्ता हुआ Samsung का 50MP...

बड़ा मौका! Amazon Sale में पूरे ₹13,000 सस्ता हुआ Samsung का 50MP OIS कैमरा, नाइट फोटोग्राफी, AI फीचर्स वाला 5G फोन

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung Galaxy A56 5G की कीमत हाल ही में बढ़ी हैं। अब प्राइस हाईक के बाद फोन का बेस मॉडल 44,999 रुपए हो गया है। लेकिन अमेजन की फेस्टिवल सेल में यह फोन पूरे 13,000 रुपए की छूट पर बेचा जा रहा है।

अगर आप 35,000 रुपए से कम कीमत में Samsung का 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की यह डील आपके लिए बेस्ट है। अमेजन पर Galaxy A56 5G पर 13000 रुपए की सीधी छूट मिल रही है जो आपके काम आ सकती है। आपको बताते चलें कि Samsung Galaxy A56 5G की कीमत में हाल ही में बढ़ोतरी हुई है। प्राइस हाईक के बाद फोन के बेस वेरिएंट की कीमत बढ़कर 44,999 रुपये हो गई है। इसके अलावा, Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 959 रुपए तक कैशबैक का फायदा मिल सकता है।

Samsung Galaxy A56 5G पर मिल रही जबरदस्त छूट

Amazon Great Indian Festival 2026 में Samsung Galaxy A56 5G का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 31,999 रुपए में लिस्टेड है। फोन की प्राइस हाईक के बाद की कीमत 41,999 रुपए है, यानी अभी सेल में फोन पर सीधे 13,000 रुपए की छूट दी जा रही है। इसके अलावा, Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 959 रुपए तक कैशबैक मिल सकता है।

फोन Midnight, Olive और Violet कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Amazon पर पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके Samsung Galaxy A56 5G खरीदने पर 16,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। हालांकि, एक्सचेंज की वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल, कंडीशन और अन्य शर्तों पर निर्भर करेगी। Amazon पर पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके Samsung Galaxy A56 5G खरीदने पर 16,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। हालांकि, एक्सचेंज की वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल, कंडीशन और अन्य शर्तों पर निर्भर करेगी।

Samsung Galaxy A56 5G में मिलते हैं ये शानदार फीचर्स

Samsung Galaxy A56 5G में 6.7 इंच की Full-HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass Victus+ की सुरक्षा भी मिलती है। फोन में एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है, जिससे इसका डिजाइन प्रीमियम महसूस होता है।

Samsung Galaxy A56 5G में कंपनी का Exynos 1580 प्रोसेसर मिलता है। अगर आप एक साथ कई ऐप इस्तेमाल करते हैं या फोन पर ज्यादा समय बिताते हैं, तो इसका प्रोसेसर रोजमर्रा के कामों के लिए बेस्ट है। हालांकि, बहुत भारी गेम खेलने पर परफॉर्मेंस गेम की सेटिंग और इस्तेमाल की स्थिति पर निर्भर करेगी।

फोटोग्राफी के लिए Galaxy A56 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 4K रिजॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

Samsung Galaxy A56 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। इससे फोन को कम समय में चार्ज करने में मदद मिल सकती है।

Samsung Galaxy A56 5G Android 15 आधारित One UI 7 के साथ लॉन्च हुआ था। कंपनी ने इसके लिए छह जनरेशन तक Android OS अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। यह उन लोगों के लिए उपयोगी बात है, जो फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करना चाहते हैं। फोन को IP67 रेटिंग भी मिली हुई है

SOURCE : LIVE HINDUSTAN