Home rss business hindi बड़ी खुशखबरी: इन पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर 443% हुई, 2021 से...

बड़ी खुशखबरी: इन पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर 443% हुई, 2021 से मिलेगा एरियर

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • सरकार ने महंगाई राहत की पुरानी और रिवाइज रेट के बीच अंतर की रकम का भुगतान करने के लिए अलग-अलग अवधि तय की है
  • एरियर कैलकुलेशन के लिए हर अवधि में लागू दरों के अंतर को ध्यान में रखा जाएगा

Gujarat Pensioners T.I. Hike: गुजरात सरकार ने पांचवें वेतन आयोग के तहत पेंशन पाने वाले राज्य के पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को राहत दी है। राज्य के वित्त विभाग ने महंगाई राहत यानी टेम्पररी इंक्रीज (T.I.) की दर बढ़ाकर 443% करने का आदेश जारी किया है। गांधीनगर से 22 अक्टूबर 2026 को जारी सरकारी प्रस्ताव के मुताबिक, बढ़ी हुई दरें अलग-अलग तारीखों से लागू होंगी। इसके साथ ही 1 जुलाई 2021 से 30 जून 2024 तक की अलग-अलग अवधि के बकाये यानी एरियर के भुगतान का भी प्रावधान किया गया है। इससे पांचवें वेतन आयोग के नियमों के तहत आने वाले एलिजिबल पेंशनर्स को फायदा मिलेगा।

पेंशनर्स की महंगाई राहत कितनी बढ़ी?

गुजरात सरकार के नए आदेश के मुताबिक, पांचवें वेतन आयोग के तहत आने वाले पेंशनर्स की महंगाई राहत की दर को चरणों में बढ़ाया गया है। पहले यह दर 381% थी। अब अलग-अलग तारीखों से लागू होने वाली संशोधित दरें इस तरह हैं-

1 जुलाई 2022 से: 396%

1 जनवरी 2023 से: 412%

1 जुलाई 2023 से: 427%

1 जनवरी 2024 से: 443%

इसका मतलब है कि एलिजिबल पेंशनर्स को संबंधित अवधि के हिसाब से बढ़ी हुई महंगाई राहत का लाभ मिलेगा। बता दें कि ये दरें पांचवें वेतन आयोग के तहत आने वाले संबंधित पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स के लिए हैं, सभी पेंशनर्स के लिए नहीं।

जुलाई 2021 से जून 2024 तक मिलेगा एरियर

सरकार ने महंगाई राहत की पुरानी और रिवाइज रेट के बीच अंतर की रकम का भुगतान करने के लिए अलग-अलग अवधि तय की है। एरियर कैलकुलेशन के लिए हर अवधि में लागू दरों के अंतर को ध्यान में रखा जाएगा। सरकारी प्रस्ताव में बताए गए एरियर के अंतर की दरें इस प्रकार हैं-

1 जुलाई 2021 से 31 दिसंबर 2021: 56%

1 जनवरी 2022 से 30 जून 2022: 69%

1 जुलाई 2022 से 31 दिसंबर 2022: 84%

1 जनवरी 2023 से 30 जून 2023: 100%

1 जुलाई 2023 से 31 अक्टूबर 2023: 115%

1 नवंबर 2023 से 31 दिसंबर 2023: 115%

1 जनवरी 2024 से 30 जून 2024: 131%

इन दरों के आधार पर पेंशनर्स का एरियर निकाला जाएगा। हालांकि, हर पेंशनर को मिलने वाली कुल रकम उसकी बेसिक पेंशन, संबंधित अवधि और पहले किए गए भुगतान पर निर्भर करेगी।

क्या है कैलकुलेशन

एरियर निकालने के लिए संबंधित अवधि की बेसिक पेंशन पर लागू अंतर की दर के हिसाब से रकम की गणना की जाएगी। इसके बाद उस अवधि के महीनों के आधार पर कुल बकाया तय होगा। उदाहरण के लिए, अगर किसी पेंशनर की बेसिक पेंशन 10,000 रुपये है और किसी छह महीने की अवधि के लिए 131% का अंतर लागू होता है, तो गणना इस तरह होगी:

बेसिक पेंशन: 10,000 रुपये

अंतर की दर: 131%

एक महीने का अंतर: 13,100 रुपये

छह महीने का अंतर: 78,600 रुपये

यह सिर्फ गणना समझाने के लिए उदाहरण है। रियल एरियर की रकम संबंधित अवधि की आधिकारिक दरों और पहले किए गए भुगतान के हिसाब से तय होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN