Home LIFESTYLE NEWS HINDI बढ़ता प्रदूषण सेहत पर 7 तरीकों से डाल रहा असर, लीमा महाजन...

बढ़ता प्रदूषण सेहत पर 7 तरीकों से डाल रहा असर, लीमा महाजन ने कहा- ये लक्षण ना करें इग्नोर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में प्रदूषण का असर तेजी से बढ़ रहा है और एक्यूआई भी 300 के पार चल रहा है। ऐसे में काफी सारे लोगों को हेल्थ से जुड़ी परेशानियां होने लगती है।  न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने ये 7 लक्षण शेयर किए हैं।

दिल्ली में एक बार फिर तेजी से प्रदूषण बढ़ रहा और AQI 350 के पार हो चुका है। यहीं नहीं कुछ इलाकों में तो ये 400 के पार भी रिकॉर्ड किया गया है। ऐसे में सेहत पर बुरा असर पड़ता है। अगर आपको भी शरीर में इस तरह के लक्षण नजर आने लगे हैं तो फौरन सावधान हो जाएं और अपनी लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव कर लें। न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने ऐसी ही 7 लक्षणों को शेयर किया है जो बताते हैं कि प्रदूषण का बुरा असर शरीर पर पड़ने लगा है।

बेवजह थकान और लो स्टेमिना

अगर आपको इन दिनों बिना ज्यादा काम किए ही थकान महसूस हो रही और शरीर में अचानक से स्टेमिना लो लग रहा है तो ये पलूशन के कारण हो सकता है। हवा में मौजूद बारीक कण फेफड़ों में जाकर इंफ्लेमेशन पैदा करते हैं। जिससे शरीर का स्टेमिना भी लो होने लगता है। इस भयानक पलूशन में फेफड़ों को सही रखने के लिए हल्दी, काली मिर्च और अदरक की चाय पिएं। साथ ही बॉडी में ओमेगा 3 की कमी को अखरोट और चिया सीड्स से पूरा करें। खुद को हाइड्रेट रखने के लिए ग्रीन टी पिएं या पूरा दिन हल्का गुनगुना पानी पीते रहें।

आंखों में जलन और पानी आना

डॉक्टरों के मुताबिक पलूशन की वजह से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। प्रदूषण के बारीक पार्टिकल आंखों की सतह पर जाते हैं और जलन पैदा करते हैं। वहीं आखों से पानी आने की समस्या भी होने लगती है। अगर आपको इन दिनों आंखों से पानी निकलने या फिर आंखों में जलन की समस्या हो रही है तो अपने खानपान दुरुस्त करें और साथ ही कुछ सावधानियों को रखें। न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि विटामिन ए से रिच फू्ड्स खाएं जो आई हेल्थ को सपोर्ट करे। वहीं आंखों को पांच से दस मिनट तक कोल्ड कम्प्रेस ट्रीटमेंट दें। लेडीज को इन दिनों हैवी आई मेकअप इग्नोर करना चाहिए।

सुबह उठते ही नाक गिरना, गले में खराश महसूस होना

अगर इन दिनों सुबह उठते ही नाक से पानी बहने की समस्या हो रही है और गले में खराश महसूस हो रही है तो ये पलूशन की वजह से हो रही। रातभर इरिटेशन की वजह से सांस की नली में पलूशन के कण भर जाते हैं और ये समस्या होने लगती है। इसलिए गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और नींबू को डालकर सुबह सबसे पहले पिएं। गले में खराश होती है तो गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारा करें।

सिरदर्द और चक्कर

पलूशन की वजह से शरीर में ऑक्सीजन की डिलीवरी बाधित होती है। जिससे सिर दर्द, चक्कर आने की समस्या होने लगती है। अगर इन दिनों आपको भी सिर में दर्द की समस्या परेशान कर रही या फिर चक्कर सा महसूस हो रहा तो खट्टे फल खाएं और रोजाना की डाइट में हल्दी शामिल करें। सिर को ठंडे पट्टियों की सिंकाई दें। साथ ही चक्कर आने या सिर दर्द की सिचुएशन में हाई एक्यूआई में बाहर खुले में जाने से बचें।

स्किन में खुजली और रैशेज

लगातार प्रदूषण की संपंर्क में रहने की वजह से स्किन का प्रोटेक्शन बैरियर इरिटेट होता है और कमजोर होने लगता है। जिसकी वजह से स्किन में खुजली और रैशेज होने लगती है। हर रोज अपने स्किन की सेल्स को प्रोटेक्ट करने के लिए लाइकोपिन रिच टमाटर खाएं। एक से दो तेल में पके हुए टमाटर को खाएं जिससे सेल्स प्रोटेक्ट हो सकें।

क्रॉनिक खांसी

प्रदूषण का गहरा असर गले और सांस पर होता है। गले और सांस की नली में बारीक प्रदूषण के कण इरिटेशन पैदा करते हैं जिससे खांसी की समस्या परेशान करती है। इससे बचने के लिए रॉ हनी को एक चम्मच अदरक के जूस में मिक्स करके खाएं। जिससे गले में हो रही खांसी से आराम मिले। रोजाना पाइनएप्पल खाएं और गर्म सूप पिएं।

सांस लेने में तकलीफ और सीने में घरघराहट

पलूशन की वजह से काफी सारे लोगों को सीने में घरघराहट और चेस्ट में टाइटनेस महसूस होती है। अगर इन दिनों ऐसी कोई भी समस्या हो रही तो ये प्रदूषण के बढ़ने का असर है। ऐसे में बहुत ज्यादा फोर्सफुल गहरी सांस लेने की कोशिश ना करें। हल्दी सांस लें और नॉर्मल ही सांस चलने दें। अगर सांस लेने में तकलीफ हो रही हो तो स्मोक ना करें और हैवी फिजिकल एक्टीविटी से बचें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN